खेल » अजय-काजोल ही नहीं, आर्यन को सपोर्ट करने पहुंचे आलिया-रणबीर भी, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग पर बिखेरा जलवा

अजय-काजोल ही नहीं, आर्यन को सपोर्ट करने पहुंचे आलिया-रणबीर भी, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग पर बिखेरा जलवा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

The Bads of Bollywood Premiere: आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बीती रात मुंबई में सीरीज का प्रीमियर हुआ, जिसमें शाहरुख खान के परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए.

नई दिल्ली. शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अब डेब्यू करने जा रहे हैं. लेकिन वह पिता की तरह एक्टिंग में नहीं डायरेक्शन से डेब्यू कर रहे हैं. आज यानी 18 सितंबर को पहली सीरीज रिलीज हो रही हैं. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का बीती रात प्रीमियर रखा गया. प्रीमियर में शाहरुख खान के परिवार के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की.

aryan khan, shah rukh khan, Bads Of Bollywood, Aryan Khan First Speech At Bads Of Bollywood Event, what is Bads Of Bollywood आर्यन खान, शाहरुख खान, आर्यन खान की मंच से पहली स्पीच

आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर हुआ. ये सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. आर्यन का डायरेक्टोरियल डेब्यू होने की वजह से इस इवेंट में बॉलीवुड और बिजनेस जगत के बड़े-बड़े नाम पहुंचे.

बेटे को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान और अबराम खान भी इस दौरान उन्हें सपोर्ट करते नजर आए. उनके अलावा नव्या नवेली नंदा भी वहां मौजूद थीं.

The Bads of Bollywood premiere photos

बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या और बेटे आर्यमन के साथ पहुंचे. सीरीज़ के स्टार लक्ष्या ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लगे. राघव जुयाल भी व्हाइट टक्सीडो में स्टाइलिश दिखे. (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

तमन्ना भाटिया सिल्वर ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में छा गईं. उनके एक्स-बॉयफ्रेंड विजय वर्मा भी प्रीमियर में दिखाई दिए. अजय देवगन और काजोल ने भी आर्यन को सपोर्ट किया. माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं.(Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

विजय वर्मा ने भी अपने डेनिम लुक से पूरी महफिल लूट ली. इस दौरान उन्होंने जमकर पोज दिए और शाहरुख के बेटे की महफिल में चार चांद लगा दिए. (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

इस खास मौके पर शाहरुख की खास दोस्त काजोल भी अपने स्टार पति अजय देवगन संग नजरआईं. उन्होंने प्रीमियर में जमकर पोज दिए, जो अब काफी  वायरल हो रहे हैं. (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

माधुरी दीक्षित भी पित नेने के साथ ब्लैक ट्विनिंग करती नजर आईं. बॉलीवुड की धक धक गर्ल ने पति संग जमकर पोज दिए.  (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

करण जौहर सिल्वर सूट में बेहद शार्प दिखे. फराह खान ने भी रेड कार्पेट पर पोज़ दिए. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने स्टाइलिश एंट्री से सबका ध्यान खींचा. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी अपने कूल लुक से इंप्रेस किया.(Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

शिमरी ड्रेस में फराह खान ने भी शाहरुख के बेटे आर्यन खान को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.  (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

इस दौरान आलिया और रणबीर व्हाइट ट्विनिंग करते दिखे. पूरी महफिल में लोग उनकी जोड़ी से नजर ही नहीं हटा पा रहे थे. (Image: Viral Bhayani)

The Bads of Bollywood premiere photos

फरहान अख्तर भी इस दौरान नजर आए. ये प्रीमियर पूरी तरह से स्टार पावर से भरपूर था, जिसने आर्यन खान के पहले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.. (Image: Viral Bhayani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अजय-काजोल ही नहीं, आर्यन को सपोर्ट करने पहुंचे आलिया-रणबीर भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी