भारत » Election Commission Reply on Rahul Gandhi Allegations: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट विवाद में राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया

Election Commission Reply on Rahul Gandhi Allegations: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट विवाद में राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Election Commission Reply on Rahul Gandhi Allegations: राहुल गांधी के वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम काटे जाने संबंधी आरोपों को चुनाव आयोग ने निराधार बताया है. हालांकि आयोग ने कहा कि अलंद विधानसभा क्षेत्र की जांच में ECI ने ही FIR दर्ज करवाई थी. यहां से 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल ने जीत दर्ज की थी.

नाम काटने पर दर्ज कराई थी FIR... राहुल के वोट चोरी वाले आरोपों पर EC का जवाबराहुल गांधी के आरोपों का ईसी ने जवाब दिया है.
Election Commission Reply on Rahul Gandhi Allegations: वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम काटे जाने के मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों का चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है. आयोग के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं. राहुल गांधी ने कॉल सेंटर के जरिए लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाया. इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसा करना बिल्कुल संभव नहीं है.

चुनाव आयोग का जवाब

चुनाव आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं. किसी भी वोट को कोई भी आम व्यक्ति ऑनलाइन नहीं हटा सकता, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा गलत ढंग से समझा गया है. किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले, प्रभावित व्यक्ति को सुनने का अवसर दिए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता.

वर्ष 2023 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे. मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग (ECI) के प्राधिकरण द्वारा एक FIR दर्ज कराई गई थी. अभिलेखों के अनुसार अलंद विधानसभा क्षेत्र 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) ने जीता था और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीता.

राहुल गांधी के सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के आलंद में 6,018 फर्जी डिलीशन आवेदन दाखिल किए गए, जो कांग्रेस के गढ़ में मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए थे. उन्होंने दावा किया कि वोट डिलीशन व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के जरिए केंद्रीकृत और योजनाबद्ध तरीके से किया गया. कुछ समूह लाखों मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यकों और दलितों, को व्यवस्थित रूप से निशाना बना रहे हैं. कर्नाटक सीआईडी ने वोटर डिलीशन की जांच शुरू की, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक जानकारी नहीं दी. राहुल ने कहा कि यह अभी हाईड्रोजन-बम नहीं है और बड़ा खुलासा अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि कानूनी व्यवस्था जैसे अन्य संस्थानों को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि उनका काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेना और सच्चाई जनता के सामने लाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही हैं. राहुल ने मतदाता सूची से वोटरों के नाम हटाए जाने को ‘वोट चोरी’ का उदाहरण बताया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से एक सप्ताह के भीतर वोटर डिलीशन की पूरी जानकारी देने की मांग की और कहा कि आयोग ‘लोकतंत्र के हत्यारों’ का बचाव कर रहा है. उन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा.

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

नाम काटने पर दर्ज कराई थी FIR… राहुल के वोट चोरी वाले आरोपों पर EC का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी