खेल » 28 साल की वो हसीना, जिसे लेने के लिए उतावले हुए मेकर्स, ऑफर कर डाली 500 करोड़ की फीस

28 साल की वो हसीना, जिसे लेने के लिए उतावले हुए मेकर्स, ऑफर कर डाली 500 करोड़ की फीस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड गलियारे से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक प्रोडक्शन हाउस बड़ा प्रोजेक्ट बनाने जा रहा है. जिसमें दुनिया की खूबसूरत एक्ट्रेस को लेने का तय किया है. इसके लिए वह 500 करोड़ रुपये की फीस तक देने को तैयार हैं.

आज के समय में इंडियन सिनेमा में एक से एक महंगी फिल्में बन रही हैं. दुनिया भी आज इंडियन सिनेमा की ओर ताक रही है. पिछले कुछ समय में कई विदेशी हस्तियों ने भी यहां काम किया है तो कई इंटरनेशनल सिंगर्स के भारत में कॉन्सर्ट भी हुए हैं.

अब ऐसी ही लेटेस्ट खबर सामने आई हैं. जहां अप्सरा सी खूबसूरत एक्ट्रेस को भारतीय प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के लिए हसीना को 100-200 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 500 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं. चलिए बताते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल.

दरअसल हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी को लेकर खबरें चल रही हैं कि उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें अप्रोच किया है. 28 साल की एक्ट्रेस को वह 530 करोड़ रुपये भी देने के लिए राजी हो गए हैं.

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, द व्हाइट लॉटस एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. कथित रूप से उन्हें बॉलीवुड फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है.

हसीना को इस प्रोजेक्ट के लिए एक इंडियन प्रोडक्शन हाउस ने संपर्क किया है. उन्होंने फिल्म के बदले 530 करोड़ रुपये की फीस भी ऑफर की है. अगर ये खबरें सही निकली तो वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हस्ती बन जाएंगी.

रिपोर्ट का दावा है कि “इस डील में करीब 35 मिलियन पाउंड (यानी 415 करोड़ रुपये से ज़्यादा) फीस और 10 मिलियन पाउंड (लगभग 115 करोड़ रुपये) के स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं. मेकर्स का मानना है कि सिडनी की पॉपुलैरिटी से फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में और ज़्यादा लोग देखेंगे. यही वजह है कि मेकर्स इतना पैसा खर्च करने को भी तैयार है.”

फिल्म को लेकर भी डिटेल सामने आई है. ये फिल्म एक यंग अमेरिकी स्टार के किरदार में हो सकती हैं जिनका रोमांटिक रिश्ता इंडियन सेलिब्रेटी से जुड़ता है. अगर सबकुछ सही रहा तो साल 2026 तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. मेकर्स न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और दुबई जैसी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्म को शूट कर सकते हैं.

सोर्स तो ये भी बताते हैं कि सिडनी तो इस बड़े ऑफर को सुनकर चौंक गई थीं. हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को हां कहा है या न. न ही अभी तक कुछ कंफर्म डिटेल सामने आई हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

28 साल की वो हसीना, जिसे लेने के लिए उतावले हुए मेकर्स, ऑफर कर डाले 500 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी