भारत » Viral Boy | Kerala News | Golden Rule | Lemon & Spoon Race | – Viral Boy: जीतने वाले हारने वालों का मजाक नहीं उड़ाएं… तीसरी कक्षा के छात्र ने लिखा ऐसा जवाब, मंत्री ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

Viral Boy | Kerala News | Golden Rule | Lemon & Spoon Race | – Viral Boy: जीतने वाले हारने वालों का मजाक नहीं उड़ाएं… तीसरी कक्षा के छात्र ने लिखा ऐसा जवाब, मंत्री ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Viral News: केरल के सरकारी स्कूल का टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. असल में इस स्टूडेंट ने पूछे एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि उसने हर किसी का दिल जीत लिया. केरल के शिक्षा मंत्री ने इस स्टूडेंट की आंसर शीट को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

नींबू और चम्मच दौड़ पर ऐसा क्या लिखा? 3 क्लास का स्टूडेंट हो गया वायरलकेरल का तीसरी क्लास का छात्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तिरुवनंतपुरम. एग्जाम आमतौर पर बच्चे ने पूरे साल क्या पढ़ा है? उसे देखने के लिए होता है, पर तीसरी क्लास के स्टूडेंट ने एग्जाम में जो लिखा उसने आम आदमी से लेकर मिनिस्टर तक को हिला दिया. अब इस स्टूडेंट की हर को तारीफ कर रहा है और खुद शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर बच्चे की आंसर शीट के साथ मार्मिक सबक भी साझा किया है. मंत्री ने कहा कि बच्चे ने जो लिखा वह सिर्फ एक परीक्षा के सवाल का जवाब नहीं था, बल्कि दया और सम्मान का संदेश था.

केरल में एक एग्जाम में बच्चों को उनके पसंदीदा खेल के बारे में लिखने को कहा गया. थालासेरी के चंदूमेनन मेमोरियल वलियामदाविल गवर्नमेंट यूपी स्कूल के छात्र अहान अनुप ने ‘नींबू और चम्मच’ निबंध लिखा. अहान ने इस खेल के पांच नियमों को लिखने के बाद जो छठा नियम जोड़ा जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया.

स्टूडेंट ने गेम का छठा नियम क्या लिखा?

इस स्टूडेंट ने जो छठा एक महत्वपूर्ण नियम जोड़ा जो अंतिम स्थान पर आते हैं उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. इस स्टूडेंट की बात से शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने आंसर शीट को सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसे एक जीवन का सबक बताया. उन्होंने कहा कि ये शब्द चिंतन और जिज्ञासा को प्रेरित करते हैं और दिखाते हैं कि केरल के सार्वजनिक स्कूल कैसे आगे बढ़ रहे हैं. मंत्री ने बाद में अहान को फोन कर बधाई दी. लड़के ने तुरंत शिवनकुट्टी को पहचाना और बताया कि उन्होंने यह नियम स्कूल में नींबू और चम्मच दौड़ देखने के बाद लिखा था.

मंत्री से क्या बोला छात्र?

स्टूडेंट आहान ने यह भी चिंता व्यक्त की कि उनके स्कूल में खेल का मैदान नहीं है, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अगले साल तक एक बनाने पर विचार करेगी. मलयालम प्रश्न में छात्रों से उनके पसंदीदा खेल के नियम लिखने को कहा गया था, जिसमें पेपर में गुब्बारा फोड़ने का एक उदाहरण दिया गया था. अहान ने पारंपरिक नींबू और चम्मच दौड़ को चुना और अपने नियम इस प्रकार बनाए:

नींबू और चम्मच दौड़

1- एक बार में पांच प्रतियोगी खेल सकते हैं
2- प्रतियोगियों को चम्मच को अपने मुंह में पकड़ना होगा और उस पर नींबू को संतुलित करना होगा
3- उन्हें अपने ट्रैक में रहना होगा
4- अगर नींबू गिरता है, तो उसे वापस रखकर फिर से शुरू करना होगा
5- जो कोई भी ट्रैक से बाहर जाता है, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा
6- जीतने वाले हारने वालों का मजाक नहीं उड़ाएंगे

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

नींबू और चम्मच दौड़ पर ऐसा क्या लिखा? 3 क्लास का स्टूडेंट हो गया वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी