Last Updated:
जैकी श्रॉफ ने मुंबई ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस पर चिंता जताई, वीडियो वायरल हुआ. वेब सीरीज ‘हंटर-2’ और फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं.

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे लोगों पर गुस्सा जताते नजर आए. इस वीडियो में उन्होंने ट्रैफिक में फंसी एक एंबुलेंस को देखकर निराशा व्यक्त की.
मुंबई की सड़कों में फंसी एंबुलेंस देखकर जैकी ने वीडियो बनाते हुए कहा कि लोगों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए या एंबुलेंस के लिए अलग से रास्ता बनाया जाना चाहिए.
नाराज हुए जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने वीडियो में चिंता जताते हुए कहा कि अगर एंबुलेंस इसी तरह फंसी रही तो मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देगा. वीडियो में उन्होंने कहा कि लोग तभी समझते जब मरीज की जगह वे खुद होते, लेकिन लोगों में इतनी समझ कहां है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट करते हुए अभिनेता की बात से सहमति जता रहे हैं.

अपनी गाड़ी से बनाया वीडियो
जैकी श्रॉफ ने यह वीडियो अपनी कार से बनाते हुए लोगों को इस मुद्दे की गंभीरता के प्रति जागरूक करने की कोशिश की है. वे समय-समय पर अपने बेबाक अंदाज में लोगों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करते रहते हैं.
View this post on Instagram