मनोरंजन » ‘अगर वो फिल्में नहीं आतीं’, तापसी पन्नू इस हसीना को मानती हैं अपना ‘हीरो’, बोलीं- उनकी फिल्मों ने बदली मेरी सोच

‘अगर वो फिल्में नहीं आतीं’, तापसी पन्नू इस हसीना को मानती हैं अपना ‘हीरो’, बोलीं- उनकी फिल्मों ने बदली मेरी सोच

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हिंदी सिनेमा में कई कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी फिल्मों से दूसरे सितारों को भी प्रेरणा मिलती है. अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में एक ऐसी ही मशहूर एक्ट्रेस का जिक्र किया, जिन्हें वह अपना ‘हीरो’ मानती हैं. तापसी ने बताया कि उस अभिनेत्री की कुछ फिल्मों ने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने कहा कि अगर उस समय वे फिल्में नहीं आतीं, तो शायद उन्हें यह भरोसा ही नहीं होता कि अभिनेत्री भी मजबूत कहानियों के दम पर लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

'अगर वो फिल्में नहीं आतीं', तापसी पन्नू इस हसीना को मानती हैं अपना ‘हीरो’Zoom

तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म अस्सी में नजर आई हैं.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में हर कलाकार को किसी न किसी से प्रेरणा मिलती है, जिसकी मेहनत और काम देखकर वह आगे बढ़ने की हिम्मत पाता है. बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के लिए ऐसी ही प्रेरणा विद्या बालन हैं. तापसी ने बताया कि विद्या बालन की फिल्मों ने उनके सोचने का तरीका बदल दिया.

उन्होंने कहा कि जब वह हिंदी फिल्मों में अपना करियर शुरू कर रही थीं, तब विद्या बालन की कुछ फिल्मों ने उन्हें यह भरोसा दिया कि महिला कलाकार भी मजबूत कहानियों के साथ लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक सकती हैं.

‘मेरे लिए वो असली हीरो हैं’

तापसी ने कहा, ‘विद्या बालन ने सिर्फ फिल्मों में अभिनय नहीं किया, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि एक अभिनेत्री अपने दम पर कहानी को आगे बढ़ा सकती है. मेरे लिए विद्या बालन एक हीरो हैं. उनकी फिल्मों ने मुझे प्रेरित किया. जब मैंने ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्में देखीं, तो महसूस हुआ कि सिनेमा में महिलाओं के लिए भी मजबूत और अलग तरह की कहानियां बन सकती हैं अगर ये फिल्में उस समय नहीं आई होतीं, तो शायद मेरे जैसे कई कलाकारों को यह विश्वास ही नहीं होता कि वे भी लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं.’

‘उनकी फिल्मों ने मेरी सोच बदली’

उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रही थी और अक्सर यह सवाल मन में आता था कि एक अभिनेत्री का करियर कितने समय तक चल सकता है पर विद्या बालन की फिल्मों को सफल होते देख मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया. उनकी फिल्मों ने बताया कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा में अभिनेत्री भी मुख्य भूमिका निभा सकती हैं और फिल्म की सफलता का केंद्र बन सकती .’

किरदारों से जीते दिल

दरअसल, विद्या बालन को हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिछले दो दशकों में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें कहानी का पूरा भार उनके किरदार पर टिका होता है. ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘शेरनी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और अभिनय के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी फिल्मों ने साबित किया कि बॉलीवुड में सिर्फ बड़े हीरो ही नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और दमदार अभिनय भी फिल्म को सफल बना सकते हैं.

एक साथ काम कर चुकी हैं दोनों हसीना

दिलचस्प बात यह है कि तापसी पन्नू और विद्या बालन एक साथ काम कर चुकी हैं. दोनों कलाकारों ने साल 2019 की चर्चित फिल्म ‘मिशन मंगल’ में एक साथ अभिनय किया था. इस फिल्म की कहानी भारत के ऐतिहासिक मार्स ऑर्बिटर मिशन से प्रेरित थी और इसमें वैज्ञानिकों की उस टीम को दिखाया गया था, जिसने इस मिशन को सफल बनाया. फिल्म में तापसी और विद्या दोनों ने वैज्ञानिकों का किरदार निभाया था.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी