मनोरंजन » ‘अमिताभ बच्चन 14-15 साल गायब रहे, आमिर खान की कितनी बदनामी होती थी’, गोविंदा ने की राजेश खन्ना से अपनी तुलना

‘अमिताभ बच्चन 14-15 साल गायब रहे, आमिर खान की कितनी बदनामी होती थी’, गोविंदा ने की राजेश खन्ना से अपनी तुलना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गोविंदा ने अपने गिरते करियर और इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर हुई बदनामी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन से अपनी तुलना की. इतना ही नहीं, आमिर खान की बदनामी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आमिर ने एक हिट दी और परफेक्शनिस्ट बन गए. गोविंदा ने कहा कि इंडस्ट्री में जिनका नाम अच्छा है, वही खतरनाक है.

ख़बरें फटाफट

'आमिर खान की कितनी बदनामी होती थी', गोविंदा ने की राजेश खन्ना से अपनी तुलनाZoom

गोविंदा ने गिरते स्टारडम और व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी.

मुंबई. गोविंदा के स्टारडम से गिरावट को लेकर बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है. गोविंदा बॉलीवुड के ऐसे स्टार रहे हैं, जिनका फिल्मों में होना ही हिट की गारंटी माना जाता था. 90 के दशक में वह शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार से भी बड़े हीरो थे. लेकिन धीरे-धीरे उनका स्टारडम और करियर गिरता चला गया. इस बीच विवादों में भी घिर गए. पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ चर्चा में आ गई. तलाक, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर हो या फिर कथित घमंड और समय की पाबंदी न होने की खबरें आईं. अब गोविंदा ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया है.

गोविंदा ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी मुश्किल दौर से अछूता नहीं है. उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स का उदाहरण दिया और कहा, “देखिए, इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को एक समय के बाद बाहर कर दिया जाता है और बदनाम किया जाता है.”

गोविंदा ने आगे कहा, “आप देखिए अमिताभ बच्चन, वो इंडस्ट्री के परफेक्ट एक्टर थे, है ना? लेकिन वो 14-15 साल तक गायब रहे. क्यों? क्या वो शूट पर समय पर नहीं आते थे? राजेश खन्ना को देखिए. उनके करियर के बीच में एक पूरा ग्रुप था जो कहता था, ‘नहीं, ये अच्छा नहीं है, ये गलत है, वो गलत है, वो अजीब लगते हैं.’ फिर क्यों? ये एक फेज है जिससे गुजरना पड़ता है. आप उससे कैसे बाहर निकलते हैं, वही असली खेल है.”

गोविंदा ने दिया आमिर खान पर किया कमेंट

इतना ही नहीं, गोविंदा ने आमिर खान का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, “आमिर खान की बदनामी कितनी होती थी बीच में, बाद में जब हिट देने लगा तो सब के लिए परफेक्शनिस्ट हो गया.” इसके बाद गोविंदा ने सेट पर लेट आने और व्यवहार को लेकर बनी इमेज पर भी प्रतिक्रिया दी.

गोविंदा ने बताया इंडस्ट्री में कौन है सबसे खतरनाक?

गोविंदा ने कहा, “इस फिल्म इंडस्ट्री में किसका नाम बेदाग है? आप पागल हैं क्या? यहां किसका नाम परफेक्ट है? जिनका नाम बहुत अच्छा है, समझिए, वही सबसे खतरनाक लोग हैं. जिनको पब्लिक प्यार करती है, समझिए, लोग उनसे डरते हैं. माफ कीजिए, किसका नाम सच में अच्छा है? ये तय है कि आपका नाम खराब होगा.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी