मनोरंजन » आखिरकार कंफर्म हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम 4’! प्रोड्यूसर ने दिखाई हरी झंडी, दिया बड़ा अपडेट- ‘सबकुछ भव्य होगा’

आखिरकार कंफर्म हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम 4’! प्रोड्यूसर ने दिखाई हरी झंडी, दिया बड़ा अपडेट- ‘सबकुछ भव्य होगा’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अक्षय कुमार की ‘वेलकम 4’ के ऐलान के बाद से इसपर कोई अपडेट नहीं थी जिससे सवाल उठ रहे थे कि आखिर फिल्म बन भी रही है कि नहीं. अब ‘वेलकम 4’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि फिल्म की स्क्रिप्ट एडवांस स्टेज पर है. फिल्म में कई सितारे होंगे. उन्होंने काम चल रहा है और ये फिल्म भव्य लेवल पर बनेगी.

ख़बरें फटाफट

आखिरकार कंफर्म हुई अक्षय कुमार की 'वेलकम 4'! प्रोड्यूसर ने दिखाई हरी झंडीZoom

‘वेलकम 4’ को लेकर प्रोड्यूसर ने बड़ी अपडेट दी.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की ‘वेलकम 4’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. इस फिल्म की मेकर्स ने पहली झलक शेयर की थी जिसमें सितारों की पूरी टोली नजर आई थी. 90 के दशक के सितारों- सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, रवीना टंडन के साथ ही आज के दौर के कलाकार जैसे दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज समेत कई चेहरे दिखे थे. काफी समय से ‘वेलकम 4’ को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर फिल्म को लेकर क्या अपडेट है. ये बन रही है या ठंडे बस्ते में चली गई है. अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है.

फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इसको लेकर बड़ी अपडेट शेयर की है. फिरोज ने कंफर्म किया है कि वेलकम 4 ठंडे बस्ते में नहीं गई है और फिल्म बन रही है. ईटाइम्स के साथ बात करते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने कंफर्म किया है कि ‘वेलकम 4’ पर काम जारी है. वो कहते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट एडवांस स्टेज पर पहुंच गई है.

प्रोड्यूसर ने कंफर्म की ‘वेलकम 4’

प्रोड्यूसर ने बताया, ‘हम स्क्रिप्टिंग के एडवांस स्टेज में हैं और जल्द ही आपको जानकारी देंगे. लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि इस बार जो म्यूजिक और एक्शन प्लान कर रहे हैं, वह बहुत भव्य होगा. हमने मल्टी-कल्चरल म्यूजिक का सोचा है जिसमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, यूएसए और चीन जैसे अलग-अलग कॉन्टिनेंट के म्यूजिक डायरेक्टर्स एक साथ आएंगे’.

‘वेलकम 4’ में दिखेंगे कई नए किरदार

मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट लगभग एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है और इसे फिरोज अपनी राइटर्स टीम के साथ मिलकर विकसित कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में पिछली किस्तों के लोकप्रिय किरदारों की वापसी देखने को मिल सकती है. इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल जैसे कलाकारों को फिर से कहानी का हिस्सा बनाने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट इस तरह लिखी जा रही है कि इन तीनों किरदारों की एंट्री कहानी में बिल्कुल स्वाभाविक लगे. हालांकि इस बार फिल्म की कहानी पहले से बिल्कुल अलग होने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक, ‘वेलकम 4’ में कई ऐसे डॉन नजर आएंगे जो पारंपरिक अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स की तरह नहीं बल्कि अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाएंगे. इन किरदारों के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े और लोकप्रिय अभिनेताओं से बातचीत भी चल रही है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी