मनोरंजन » आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की जमकर की तारीफ, बताया खतरनाक

आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की जमकर की तारीफ, बताया खतरनाक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के विजन के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए इसे गगनचुंबी बताया है. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह फिल्म बड़े पैमाने और जबरदस्त अंदाज में बनाई गई है. ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का 18 मार्च को खास पेड प्रीव्यू रखा गया है.

आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की जमकर की तारीफZoom

राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की तारीफ की.

नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था. 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में दर्ज हो गई है. अब आदित्य धर 19 मार्च को दूसरा धमाका करने के लिए तैयार है. धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. 7 मार्च को इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके बाद से लोगों के बीच बज बना हुआ है. अब इस बज में राम गोपाल वर्मा का नाम भी जुड़ गया है. दिग्गज डायरेक्टर ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर और आदित्य धर के विजन के मुरीद हो गए हैं.

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में रिलीज हुए ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन देकर फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और इसी बीच वर्मा ने डायरेक्टर आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की. राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए इसे ‘गगनचुंबी’ बताया. उन्होंने लिखा कि आदित्य धर बदले की रफ्तार के साथ बड़ी और दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. राम गोपाल वर्मा के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और भी तेज हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी