मनोरंजन » एआर रहमान के बयान पर सलीम मर्चेंट ने किया रिएक्ट, ‘रामायणम्’ का नाम लेकर बोले- भेदभाव तो नहीं लग रहा

एआर रहमान के बयान पर सलीम मर्चेंट ने किया रिएक्ट, ‘रामायणम्’ का नाम लेकर बोले- भेदभाव तो नहीं लग रहा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिशियन एआर रहमान ने हाल ही में इंडस्ट्री में काम की कमी के पीछे सांप्रदायिक सोच को जिम्मेदार बताकर नई बहस छेड़ दी थी. उनके इस विवादित बयान पर अब सलीम मर्चेंट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सलीम ने रहमान का सम्मान करते हुए कहा कि अगर उन्हें ‘रामायणम्’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए संगीत तैयार करने का मौका मिला है, तो भेदभाव की बात गले नहीं उतरती. सलीम के अनुसार, इंडस्ट्री में प्रतिभा का सम्मान होता है और व्यक्तिगत अनुभव अलग हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

एआर रहमान के बयान पर सलीम मर्चेंट ने किया रिएक्ट, बोले- भेदभाव तो नहीं लग रहाZoom

एआर रहमान ने अपने बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं.

संगीत जगत में उठे इस विवाद ने अब कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने कहा है कि अगर उन्हें ‘रामायणम्’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है, तो जाहिर है कि उनके साथ कोई साम्प्रदायिक भेदभाव नहीं है.

हर कलाकार का अलग-अलग अनुभव

आईएएनएस से बात करते हुए सलीम मर्चेंट ने कहा, ‘मैं एआर रहमान का बहुत सम्मान करता हूं. उनकी बात को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि हर कलाकार का अनुभव अलग-अलग होता है. हो सकता है रहमान ने अपने करियर में कुछ ऐसे अनुभव किए हों जिनकी वजह से उन्हें ऐसा लगा हो, लेकिन मेरा मानना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही नजर से देखना ठीक नहीं होगा. मैं अपनी व्यक्तिगत राय साझा कर रहा हूं और यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति इस बात से सहमत हो.’

‘रामायणम्’ में काम करने का मिला मौका

सलीम मर्चेंट ने अपनी बात को समझाते हुए उदाहरण पेश किए. उन्होंने कहा, ‘अगर एआर रहमान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही रामायण के लिए संगीत तैयार करने का मौका मिल रहा है तो यह मानना मुश्किल हो रहा है कि उनके साथ किसी तरह का साम्प्रदायिक पक्षपात किया जा रहा है. रामायणम् एक हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित प्रोजेक्ट है और अगर उस फिल्म के लिए रहमान को चुना गया है, तो इससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनके काम और प्रतिभा का सम्मान किया जाता है. यह केवल उनका नजरिया है.’

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी