मनोरंजन » एक्टिंग से ब्रेक ले रहे वरुण धवन? सामने आई बड़ी वजह, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद होंगे पर्दे से दूर

एक्टिंग से ब्रेक ले रहे वरुण धवन? सामने आई बड़ी वजह, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद होंगे पर्दे से दूर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वरुण धवन को आखिरी बार ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया था. फिल्म की सक्सेस के बाद से चर्चा है कि वरुण धवन जल्द ही एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं. अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस फिल्म की रिलीज के बाद एक लंबे समय के लिए पर्दे से दूर होने वाले हैं.

एक्टिंग से ब्रेक ले रहे वरुण धवन? सामने आई बड़ी वजहZoom

वरुण धवन एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं.

नई दिल्ली. वरुण धवन की अपकमिगं फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. पहले फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने के बाद अब मेकर्स ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है. अब यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच वरुण धवन के फैंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण इस फिल्म के बाद एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक ले सकते हैं.

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में विचार कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बॉर्डर 2 की सफलता के बाद अब वरुण अपने परिवार के साथ कुछ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. वो खासकर पत्नी नताशा और बेटी लारा के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं.

पोस्टपोन हुई ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज

ऐसे में खबरें हैं कि पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद वरुण फैमिली लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं. अब अगर वरुण धवन की पिछली फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो जेपी दत्ता की बॉर्डर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म में एक्टर के अभिनय को काफी सराहा गया था.

ट्रायंगल लव स्टोरी में दिखेंगे वरुण

फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने पर टिप्स फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश तौरानी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट पहले 5 जून तय की गई थी, जिसकी घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी. लेकिन हाल ही की परिस्थितियों और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगा कि रिलीज डेट आगे बढ़ाना ज्यादा सही रहेगा’.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी