Last Updated:
Naaraaz 1994 Movie Story : बॉलीवुड में 1994 में ‘दिलवाले’ और ‘मोहरा’ जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई थीं. इसी साल फिल्म 19 अगस्त को एक फिल्म आई थी जिसमें लीड एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली मां के साथ काम किया था. फिल्म का दूसरा हाफ मलेशिया में शूट हुआ था. लीड एक्ट्रेस के पिता ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी. फिल्म की रिलीज से पहले बाप-बेटी के किसिंग पोस्टर से बवाल हो गया. यह फिल्म फ्लॉप हो गई. वो फिल्म कौन सी भी, आइये जानते हैं.

रीयल लाइफ में सोनी राजदान एक्ट्रेस पूजा भट्ट की सौतेली मां है. इस फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया था. फिल्म के एक गाने में मां-बेटी दोनों ने बोल्ड लुक दिए थे. फिल्म के कई डायलॉग अश्लील माने गए थे. इन डायलॉग को पूजा भट्ट ने पिता मुकेश भट्ट के निर्देशन में फिल्माए थे.

‘नाराज’ मूवी अगस्त 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज से पहले से ही महेश भट्ट और पूजा भट्ट सुर्खियों में बने हुए थे. दरअसल, फरवरी 1994 में स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर ‘पूजा भट्ट-महेश भट्ट’ का लिपलॉक पोस्टर जारी हुआ था. इस कवर को देखकर पूरे देश में बवाल मच गया था.

महेश भट्ट ने उस दौरान मैगजीन को दिए इंटरव्यू में विवादित बयान देते हुए कहा था कि ‘अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होतीं तो वो उससे शादी कर लेते.’ इस स्टेटमेंट को लेकर महेश भट्ट की जमकर आलोचना हुई थी. यह वह समय था जब महेश भट्ट सिर्फ पूजा भट्ट को लेकर फिल्में बना रहे थे.

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में पिता महेश भट्ट को दिए लिप-लॉक किसिंग सीन पर खुलकर बात की थी. पूजा ने कहा था, ‘सच कहूं तो किसिंग सीन सच्चे अर्थों में मासूमियत भरा पल था. अभी भी मैं अपने पिता के लिए साढ़े 10 साल की बच्ची ही हूं. अगर लोग एक बाप-बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं तो फिर कुछ भी देख सकते हैं. कुछ भी कर सकते हैं. और फिर हम बात करते हैं पारिवारिक मूल्यों की. फिर हम बात करते हैं बहुत सारी चीजों की.’

नाराज फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. फिल्म के तीन गाने ‘ऐसा तड़पाया मुझे दिले बेकरार ने’, ‘अगर आसमां तक मेरा हाथ जाता’ और ‘कितनी हसीन है रात’ ऑडियो कैसेट में थे लेकिन फिल्म से हटा दिए गए थे. ‘ऐसा तड़पाया मुझे दिले बेकरार ने’को बहुत ही अश्लील सॉन्ग करार दिया गया था. यह गाना पाकिस्तान की फिल्म ‘हंगामा’ से हूबहू लिया गया था.

फिल्म का बजट करीब दो करोड़ का रखा गया था. इंडिया में फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड 3.87 करोड़ की कमाई की थी. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. महेश भट्ट ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 90 के दशक में तीन-तीन फिल्में बनाईं लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. फिर उन्होंने कभी भी मिथुन दा के साथ काम नहीं किया. ऐसा ही कुछ शाहरुख खान के साथ भी हुआ. उनके साथ भी महेश भट्ट की तीन फिल्में फ्लॉप रहीं.
September 19, 2025, 19:40 IST





