खेल » ‘ऐश्वर्या राय का सच किसी ने सुना ही नहीं…’, सलमान खान फोड़ा करते थे दीवार में सिर, दोनों के रिश्ते की खुली पोल

‘ऐश्वर्या राय का सच किसी ने सुना ही नहीं…’, सलमान खान फोड़ा करते थे दीवार में सिर, दोनों के रिश्ते की खुली पोल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आज तक सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा गया. अब एक बार फिर दोनों की लवस्टोरी चर्चा में आ गई है. दरअसल प्रह्लाद कक्कड़ ने दोनों के रिश्ते को लेकर रिएक्ट किया है.

'ऐश्वर्या राय का सच किसी ने सुना ही नहीं...', सलमान मारते थे दीवार में सिर
प्रह्लाद कक्कड़ इंडियन सिनेमा के फेमस ऐड फिल्ममेकर हैं. जिन्होंने सिनेमा जगत के तमाम हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़े सितारों की पोलपट्टी खोली है. जहां अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते के सच से लेकर सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप पर भी रिएक्ट किया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि सलमान और ऐश्वर्या किस कद्र प्यार में कैद थे. मगर फिर ऐसी दरार आई कि ये रिश्ता बहुत ही कड़वाहट के साथ खत्म हुआ. मामला इतना बढ़ गया था कि सलमान खान काफी फिजिकल हो गए थे.

प्रह्लाद कक्कड़ ने हाल में ही विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में ये बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि सलमान खान का प्यार बहुत जुनूनी और सिरफिरे की हद से गुजर रहा था. मगर कोई इंसान कैसे ऐसा बिहेव किसी के साथ कर सकता है.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप का सच
प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया, ‘ये सब मुझे इसलिए पता है क्योंकि मैं सेम बिल्डिंग में रहता था. वह अक्सर वहां तमाशा करते थे. इतना ही नहीं, दीवार में भी सिर पटकते थे. जब ये रिश्ता ऑफिशियली खत्म हुआ तो सबके लिए राहत थी उनके पैरेंट्स के लिए भी उनके लिए भी और पूरी दुनिया के लिए.’

ऐश्वर्या का साइड किसी ने सुना ही नहीं
इस दौरान प्रह्लाद कक्कड़ ने ये भी खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय इस ब्रेकअप के बाद काफी इमोशनल हो गई थीं. इस कड़वे रिश्ते का असर उनके करियर पर भी पड़ा. ऐड फिल्ममेकर ने बताया कि ऐश्वर्या ब्रेकअप से नहीं बल्कि सब सलमान खान का पक्ष ले रहे थे, इससे परेशान थीं. जबकि उनका सच सामने नहीं आ पा रहा था. इस वजह से ऐश्वर्या इंडस्ट्री में किसी पर यकीन नहीं कर पा रही थीं. जबकि इस रिश्ते का सच अधूरा ही सामने आया.’

BB19: नीलम ने खोली शहनाज के भाई की पोल, हुई खटपट

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म दिल दे चुके सनम में साथ काम किया था. इसी फिल्म के दौरान दोनों की लवस्टोटरी शुरू हुई थी. मगर फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और दोनों अलग हो गए. जहां ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली तो सलमान खान ने सिंगल रहने का फैसला लिया.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘ऐश्वर्या राय का सच किसी ने सुना ही नहीं…’, सलमान मारते थे दीवार में सिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी