भारत » ‘ऑर्डर उसने दिया, दुनियाभर में गाली मैं खा रहा हूं’ NHAI के किस इंजिनियर पर फट पड़े गडकरी

‘ऑर्डर उसने दिया, दुनियाभर में गाली मैं खा रहा हूं’ NHAI के किस इंजिनियर पर फट पड़े गडकरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI के इंजीनियर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गलत आदेशों की वजह से उन्हें दुनियाभर में आलोचना झेलनी पड़ती है. अफसरशाही पर भी साधा निशाना.

'ऑर्डर उसने दिया, गाली मैं खा रहा' NHAI के किस इंजिनियर पर फटे गडकरीनितिन गडकरी ने NHAI इंजीनियरों और अफसरशाही पर हमला बोला. (फाइल फोटो PTI)
नागपुर, महाराष्ट्र: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए अपने ही मंत्रालय और अधिकारियों को जमकर घेरा. उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े एक इंजीनियर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आदेशों और फैसलों की वजह से उन्हें दुनियाभर में आलोचना झेलनी पड़ रही है. गडकरी का कहना था कि सड़क निर्माण और भारी ट्रैफिक वाली जगहों पर डायवर्जन का काम उसी मानक के अनुसार होना चाहिए, जो मुख्य सड़क के लिए तय किए गए हैं. लेकिन अफसरशाही के कारण ऐसा नहीं हो पाता.

गडकरी ने बताया कि जब उन्होंने NHAI के एक इंजीनियर से पूछा कि “इतना ज्ञान दुनिया को देते हो, फिर भी समझ में नहीं आता कि भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में डायवर्जन भी सही मानक पर बनने चाहिए?” तो इंजीनियर ने जवाब दिया कि सरकार के आदेश में जैसा लिखा है, वैसा ही काम होता है. इस पर गडकरी ने व्यंग्य करते हुए कहा, “कौन है वह महान आदमी जिसने ये ऑर्डर जारी किया? उसका सम्मान कीजिए! क्योंकि उसकी वजह से मुझे दुनियाभर में गालियां खानी पड़ रही हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी