व्यापार » ऑलटाइम हाई पर वेदांता शेयर, 3 साल में 111% रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर में अभी कितनी जान बाकी

ऑलटाइम हाई पर वेदांता शेयर, 3 साल में 111% रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर में अभी कितनी जान बाकी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vedanta Share Target Price- वेदांता शेयर में जोरदार तेजी आई है. मेटल्‍स की कीमतों में आई तेजी इस शेयर को सहारा दे रही है. पिछले तीन साल में मल्‍टीबैगर रिटर्न देने वाले वेदांता शेयर का टारगेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने बढा दिया है.

ख़बरें फटाफट

3 साल में मल्‍टीबैगर रिटर्न देने वाले इस शेयर में क्‍या अभी भी बची है जान?चांदी, जिंक, एल्युमिनियम और कॉपर जैसी धातुओं की कीमतों में आई तेजी ने वेदांता शेयरों को पंख लगा दिए हैं.

नई दिल्‍ली. अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयरों में पिछले कुछ सत्रों से जोरदार तेजी देखी जा रही है. पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार, 14 जनवरी को वेदांता के शेयरों में ‘रॉकेट’ जैसी तेजी देखी गई. इंट्राडे कारोबार में स्टॉक 6.6 प्रतिशत की भारी उछाल के साथ ₹679.45 के नए ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंच गया. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जब शेयर हरे निशान में बंद हुआ. पिछले महज चार दिनों के भीतर इस स्टॉक का भाव 13% चढ गया है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वेदांता की इस ऐतिहासिक रैली के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक (Geopolitical) कारण और कमोडिटी बाजार में आई मजबूती है.

चांदी, जिंक, एल्युमिनियम और कॉपर जैसी धातुओं की कीमतों में आई तेजी ने वेदांता शेयरों को पंख लगा दिए हैं. ये सभी कमोडिटीज़ वेदांता के बिज़नेस का अहम हिस्सा हैं. कमोडिटी कीमतों में यह तेजी डॉलर की कमजोरी और कीमती धातुओं की वैश्विक मांग–आपूर्ति में असंतुलन के कारण भी देखने को मिल रही है. मेदांता शेयर 5-दिन, 10-दिन, 20-दिन, 30-दिन, 50-दिन, 100-दिन, 150-दिन और 200-दिन की सभी मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, वेदांता का शेयर ओवरबॉट ज़ोन में पहुंच चुका है और इसका RSI बढ़कर 81.2 के स्तर पर आ गया है.

वेदांता शेयर ने दिया है मल्‍टीबैगर रिटर्न

वेदांता ने लंबी अवधि के निवेशकों को कभी निराश नहीं किया है. वर्ष 2026 साल की शुरुआत से अब तक यह स्टॉक 13% चढ़ चुका है. पिछले साल कंपनी ने 36% का शानदार रिटर्न दिया था. अगर हम लॉन्‍ग टर्म की बात करें तो पिछले 3 सालों में वेदांता ने 111% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल की अवधि में यह आंकड़ा 275% के पार है. तकनीकी चार्ट पर वेदांता ‘बुलिश’ जोन में बना हुआ है. यदि मेटल की कीमतों में यह तेजी जारी रहती है और डीमर्जर को लेकर कोई बड़ी आधिकारिक घोषणा होती है तो इस शेयर में और तेजी आ सकती है.

वेदांता शेयर टारगेट प्राइस

वेदांता की इस रफ़्तार को देखते हुए दिग्गज डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर पर अपना भरोसा और बढ़ा दिया है. नुवामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में वेदांता के लिए ₹806 प्रति शेयर का नया टारगेट प्राइस तय किया है. इससे पहले ब्रोकरेज ने ₹686 का टारगेट दिया था. नुवामा का तर्क है कि कंपनी के भीतर चल रही डीमर्जर (Demerger) की प्रक्रिया भविष्य में बड़ी ‘वैल्यू अनलॉकिंग’ करेगी. इसके अलावा, जिंक और चांदी की बढ़ती कीमतें कंपनी के एबिटडा (EBITDA) में बड़ा योगदान देंगी. नया टार्गेट मौजूदा भाव से करीब 26.5% की और बढ़त का संकेत दे रहा है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

3 साल में मल्‍टीबैगर रिटर्न देने वाले इस शेयर में क्‍या अभी भी बची है जान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी