Last Updated:
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा दिया है. हॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद अब वह आगामी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी उपलब्धि की पुष्टि की है, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है .दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों के मंच पर पुरस्कार प्रदान करने वालीं प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल होकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक सच्ची ग्लोबल आइकन हैं.

एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस अब हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं. ताजा खबर यह है कि वह 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी उपलब्धि की पुष्टि की है, जिससे उनके फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. काफी समय से ग्लोबल लेवल पर काम कर रहीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगी. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इस बार उनका अंदाज कैसा रहता है.
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया. इसमें उनके नाम के साथ प्रस्तुतकर्ता के भी नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘2026 अकादमी अवॉर्ड्स’. प्रियंका के साथ इस लिस्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ये सितारे समारोह में मंच पर आएंगे और विभिन्न श्रेणियों के प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे.
View this post on Instagram





