Last Updated:
Homebound Academy Awards: नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना है. फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में हैं.
होमबाउंड में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का अहम रोल है.टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में ‘होमबाउंड’ को इंटरनेशनल पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए दूसरा रनर-अप घोषित किया गया था और वहां भी इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिली थी. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म की कहानी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के आर्टिकल ‘टेकिंग अमृत होम’ पर बनी है. फिल्म भारत में जाति और धार्मिक भेदभाव को दर्शाती है और कैसे दो दोस्त इसके खिलाफ लड़ते हुए अपनी जिंदगी बनाने की कोशिश करते हैं. फिल्म का क्लाइमेक्स लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर भी ध्यान दिलाता है.
‘होमबाउंड’ को टोरंटो में भी स्टैंडिंग ओवेशन मिली थी. टीम ने इस पल को सोशल मीडिया पर दिखाया था और सभी को जबरदस्त रिएक्शन के लिए शुक्रिया अदा किया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर ने रोमांच जताते हुए कहा था, ‘हमें गहरा सम्मान और गर्व है कि ‘होमबाउंड’ को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है. नीरज घेवन का यह लव यकीनन दुनिया भर में लाखों दिलों में जगह बनाएगा.’
नीरज घेवन भी हुए गदगद
नीरज घेवन ने भी अपना रिएक्शन दिया है. वे बोले, ‘मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि होमबाउंड को ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है. हमारी भूमि और हमारे लोगों के प्रति प्यार से ओतप्रोत, यह उस घर का सार बयां करता है जिसे हम सभी शेयर करते हैं. अपनी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना और सिनेमा के सबसे बड़े ग्लोबल मंचों में से एक पर भारत को रीप्रेजेंट किया.’

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 19, 2025, 19:34 IST





