खेल » कभी रातभर परफॉर्म करने पर मिले थे सिर्फ 50 रुपये, फिर अपने हुनर का बिखेरा ऐसा जलवा, खिलखिला उठा था पूरा भारत

कभी रातभर परफॉर्म करने पर मिले थे सिर्फ 50 रुपये, फिर अपने हुनर का बिखेरा ऐसा जलवा, खिलखिला उठा था पूरा भारत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाया. उनका गजोधर वाला किरदार बहुत पॉपुलर हुआ. राजू को अमिताभ बच्चन की मिमिक्री से पहचान मिली और फिर वह कॉमेडी के किंग बन गए थे.

कॉमेडियन ने अपने हुनर का बिखेरा ऐसा जलवा, खिलखिला उठा था पूरा भारतस्कूल से भागकर देखते थे अमिताभ बच्चन की फिल्में.
नई दिल्ली. राजू श्रीवास्तव भारत के सबसे मशहूर कॉमेडियंस में से एक थे. भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं. उनके जोक्स और बनाए गए किरदार इतने हिट हुए कि आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए. राजू श्रीवास्तव की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया. आज यानी 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव की डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर हम आपको बताते है कि कैसे उन्हें पूरी रात अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर सिर्फ 50 रुपये मिले थे.

राजू श्रीवास्तव का गजोधर भैया वाला किरदार ऐसा हिट हुआ कि यह राजू श्रीवास्तव की पहचान बन गया. उनके कई चुटकुले ऐसे थे कि उन पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बने. 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया में एक ऐसा नाम बन गए, जिसने हंसी को भारतीय घरों का हिस्सा बना दिया. वे भारतीय कॉमेडी जगत के अजेय सितारे थे, जिनकी अदाकारी और हास्य कला ने लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी