Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Mumbai Congress News: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नरिमन प्वाइंट में कांग्रेस दफ्तर की 4.2 एकड़ जमीन RBI को सौंपने का करार किया है. कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. जानें पूरा मामला…
मुंबई के नरिमन प्वाइंट पर स्थित कांग्रेस दफ्तर की जमीन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि सरकार ने लिखित वादा किया था कि पार्टी को उसी जगह पर पुनर्वास मिलेगा. लेकिन अब बैकग्राउंड बताए बिना यह जमीन आरबीआई को सौंप दी गई. उन्होंने कहा, ‘इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 5,200 करोड़ रुपये है, जबकि इसे 3,400 करोड़ में बेचकर 1,800 करोड़ का नुकसान कर दिया गया. यह डील मनमानी और अहंकारपूर्ण है, इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए.’
मेट्रो लाइन-3 के लिए खाली कराई गई थी जमीन
वहीं, MMRCL की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिड़े ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह जमीन हमेशा से सरकारी रही है और पार्टियों को अस्थायी तौर पर दफ्तर के लिए दी गई थी. भिड़े ने कहा, ‘आरबीआई से मिली रकम राज्य सरकार को ट्रांसफर कर दी जाएगी ताकि नीतियों और जरूरतों के अनुसार संबंधित दफ्तरों का पुनर्वास हो सके. यह पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मुंबई की मेट्रो परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना है.’
इधर, पर्यावरण कार्यकर्ता जोरू भठेना ने मांग की कि इस जमीन पर आरबीआई की बिल्डिंग बनाने की बजाय इसे फिर से हरित क्षेत्र और खेल का मैदान बनाया जाए. उन्होंने कहा कि यहां पहले पेड़ों से घिरा मैदान हुआ करता था और मेट्रो प्राधिकरण ने वादा किया था कि काम पूरा होने पर हरित क्षेत्र बहाल किया जाएगा.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
September 14, 2025, 07:05 IST





