Last Updated:
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन पर असम में बवाल मचा हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा को एसआईटी ने रिपोर्ट सौप दी है. इसमें कई विस्फोटक खुलासे होने की बात कही जा रही है.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लेकर असम में मचा हल्ला.एसआई रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने एक्स पर लिखा, जांच के दौरान SIT ने ऐसे चौंकाने वाले तथ्य पाए हैं जो बताते हैं कि देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही थी. जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे. उनके काम में एक ब्रिटिश महिला साथ दे रही थी. इस महिला की शादी भारत के एक सांसद से हुई है. हिमंत बिश्व सरमा का इशारा गौरव गोगोई की ओर है. मुख्यमंत्री ने कुछ और बातें भी बताई हैं. उन्होंने कहा, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने असम के एक सांसद को अपने देश की यात्रा करने में मदद की थी. अब असम सरकार SIT की पूरी रिपोर्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन करेगी और इसे राज्य कैबिनेट के सामने रखेगी. कैबिनेट में चर्चा होने के बाद जांच में सामने आई जानकारी सार्वजनिक की जाएगी ताकि देशवासियों को सच बताया जा सके.
हिमंत बिश्व सरमा गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पाकिस्तान संबंधों पर सवाल उठाते रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की जांच रिपोर्ट में गौरव की पत्नी एलिजाबेथ का विस्फोटक कबूलनामा दर्ज है. कहा ये भी गया है कि एलिजाबेथ 14 बार पाकिस्तान गई थीं, जबकि गौरव गोगोई शादी से पहले दो बार पाकिस्तान गए थे. एसआईटी पिछले छह महीनों में नौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है. एसआईटी ने जांच के दौरान दिल्ली और पंजाब का पांच बार दौरा किया. जिस अली तौकीर शेख का नाम आया है, वह पाकिस्तान के योजना आयोग के सलाहकारों में से एक है. उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी घनिष्ठ संबंध हैं. एलिजाबेथ अली तौकीर शेख के नेतृत्व वाली एक परियोजना, क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (सीडीकेएन) की कोआर्डिनेटर थीं. इसी वजह से वह आरोपों के घेरे में बताई जा रही हैं.
गौरव गोगोई का जवाब
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, वह (असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा) सोचते हैं कि असम के लोग इतने मूर्ख हैं कि उनके बेहुदे आरोपों पर विश्वास कर लेंगे. उन्हें असम के लोगों की समझ और बुद्धिमत्ता का कोई सम्मान नहीं है. असम के लोग जानते हैं कि उन्होंने केवल अपने भ्रष्ट शासन को छिपाने और मुख्यमंत्री के पद का उपयोग अपने परिवार को लाभ पहुंचाने तथा भारी संपत्ति और अवैध दौलत जमा करने के लिए आरोपों पर आधारित झूठी कहानी बनाई है. असम के लोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि चाहे हिमंता बिस्वा सरमा कुछ भी कहें, परिवर्तन की एक मजबूत लहर आएगी और नई सरकार सत्ता में आएगी. एक ऐसी सरकार जो गरीबों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए, आम जनता के रोजगार के लिए, और स्थानीय उद्योगों और कारीगरों के लाभ के लिए काम करेगी.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
September 10, 2025, 21:55 IST





