Last Updated:
जुबीन गर्ग, फेमस इंडियन सिंगर, 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन. उन्होंने 40 भाषाओं में गाने गाए और कई विवादों में रहे.

जुबीन गर्ग असम की ब्राह्मण फैमिली में पैदा हुए. मेघालय से आने वाले जुबीन गर्ग का नाम संगीतकार जुबिन मेहता के नाम पर रखा गया. जुबीन को गायन उनकी मां से मिला. उन्होंने तीन साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. उनकी पहली गुरु उनकी मां ही थीं. फिर उन्होंने कई साल तक तबला सीखा और लंबी ट्रेनिंग ली. उन्होंने अपने करियर में ढेरों गाने गाए और कई ब्लॉकबस्टर ट्रैक दिए. इसी के साथ वह असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर भी बन गए.
जुबीन गर्ग के पिता मोहन बोरठाकुर मजिस्ट्रेट तो उनकी मां इली बोरठाकुर एक सिंगर थीं. सिंगर की एक छोटी बहन भी थी. संयोग देखिए कि जुबीन गर्ग की छोटी बहन साल 2002 में एक कार एक्सीडेंट में गुजर गईं. वह भी सिंगर और एक्ट्रेस थीं. वह अपने को-आर्टिस्ट के साथ परफॉर्म करने के लिए ही जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में एक्सीडेंट हुआ और वह गुजर गईं.
जुबीन गर्ग की पढ़ाई लिखाई
जुबीन गर्ग की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने साइंस साइड से पढ़ाई की. हालांकि वह कॉलेज पूरा नहीं कर सके, क्योंकि उनका फोकस सिंगिंग करियर पर था.
जुबीन गर्ग ने साल 2002 में गरिमा साइकिया संग शादी रचाई थी. गरिमा पेशे से फैशन डिजाइन हैं. जुबीन गर्ग ने कई बार कहा है कि वह धार्मिक नहीं है. न वह किसी कास्ट को मानते हैं न ही किसी धर्म को. अपने इस बयान को देने के बाद वह विवादों में भी आए थे. दरअसल 2019 में कहा था कि मैं ब्रह्माण नहीं हूं. मैं जनेऊ भी उतार दिया है. अभी भी नहीं पहनता हूं. ऐसे ब्रह्माणों को तो मार देना चाहिए.
जुबीन गर्ग के विवाद
जुबीन गर्ग के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था. इसके बाद साल 2024 में भी उन्होंने भगवान कृष्ण को लेकर एक बयान दिया था. बिहू कॉन्सर्ट में उन्होंने कहा था कि श्रीकृष्ण भगवान नहीं थे. वह एक इंसान थे. जिन्हें माजुली जिला सत्र महासभा ने बैन कर दिया था.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 19, 2025, 16:32 IST





