Last Updated:
आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इससे पहले शो की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. जहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड पर सबकी नजरें ठहर गईं. चलिए मिलवाते हैं कौन हैं आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी.

18 सितंबर 2025, वो तारीख है जो शाहरुख खान के परिवार के लिए बहुत अहम है. क्योंकि घर का बड़ा चिराग आर्यन खान अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. जी हां, आर्यन खान डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से करने जा रहे हैं. जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

रिलीज से ठीक एक रात पहले मेकर्स ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. जहां बड़े बड़े धुरंधर नजर आए. पूरा खान परिवार आया तो बॉबी देओल से लेकर फराह खान, अनिल कपूर और सलमान खान का परिवार भी नजर आया.

इस दौरान एक स्पेशल लेडी पर सबकी नजरें थम गईं. ये ब्यूटी कोई और नहीं बल्कि आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी हैं. जिन्होंने बेहद खूबसूरत अंदाज में एंट्री की और फिर हर कोई उन्हें ही देखता रह गया.

पिछले लंबे समय से आर्यन खान और लारिसा के डेटिंग की खबरें हैं. आर्यन खान के डेब्यू के मौके पर लारिसा भी आर्यन की मैचिंग करती नजर आईं. ब्लैक कलर के ब्यूटीफुल गाउन में उन्होंने पैप्स को पोज दिए.

लारिसा बोन्सी ब्राजील की मॉडल और एक्ट्रेस हैं. जो बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव हैं. युनरा दन्म 28 मार्च 1994 को ब्राजील में हुआ. मतलब ये कि वह उम्र में आर्यन खान से तीन साल बड़ी हैं.

लारिसा ने बॉलीवुड में भी काम किया है. साल 2013 में सैफ अली खान की गो गोवा गोन में नजर आई थीं. इसके अलावा वह पैंटहाउस और घाटी में भी काम कर चुकी हैं.

लारिसा बोन्सी ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. वह बैनी दजयाल की आर यू कमिंग और विशाल मिश्रा के आओ न गाने में भी दिख चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर भी आर्यन खान की कथित GF की काफी पॉपुलैरिटी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं और उनकी ढेरों बोल्ड तस्वीरों पर कमेंट करते हैं.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि लारिसा को फॉलो करने वालों में आर्यन खान, उनकी बहन सुहाना खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी उन्हें फॉलो करती हैं. यहीं से आर्यन और लारिसा की अफेयर की खबरों को हवा मिली थी.

लारिसा वो एक्ट्रेस हैं जो हमेशा से ही आर्यन खान के काम की तारीफ करती नजर आई थीं. उन्होंने आर्यन के शो के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी.
September 18, 2025, 13:02 IST





