Last Updated:
Rich Person Habit : माना जाता है कि पैसा आते ही आदमी बुरी लत में पड़ जाता है. लेकिन, एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि देश के 34 फीसदी करोड़पति और अमीर लोग शराब नहीं पीते.
हुरुन ने अपने सर्वे में अमीरों की आदतों के बारे में बताया है. ‘मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया विलासिता उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025’ की रिपोर्ट को भारत के 150 करोड़पतियों के बीच सर्वे के जरिये तैयार किया गया है. सर्वे में पता चला है कि देश के 0.31 प्रतिशत यानी 8.71 लाख परिवारों की कुल संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) से अधिक है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि देश में अमीरों और करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
सर्वे में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि देश के एक तिहाई से अधिक अमीरों को शराब का सेवन करना पसंद नहीं है. सर्वे में शामिल 150 करोड़पति भारतीयों में 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे शराब बिल्कुल नहीं पीते हैं. यह सर्वेक्षण 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध संपत्ति रखने वाले भारतीयों के बीच कराया गया है. सर्वेक्षण के मुताबिक, 32 प्रतिशत अमीरों ने व्हिस्की को अपना पसंदीदा ड्रिंक बताया जबकि 11 प्रतिशत लोगों ने रेड वाइन और 9 प्रतिशत ने शैम्पेन को पसंद किया.
भुगतान का कौन सा तरीका पसंद
इस सर्वेक्षण से धनाढ्यों की भुगतान आदतों के बारे में भी रोचक निष्कर्ष सामने आए हैं. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) उनका सबसे पसंदीदा भुगतान विकल्प बन गया है, जिसे 35 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद बताया. इसके बाद नकद भुगतान (18 प्रतिशत), आरटीजीएस/एनईएफटी (16 प्रतिशत) और कार्ड (14 प्रतिशत) का स्थान रहा. इसका मतलब है कि यूपीआई अब देश में अन्य भी भुगतान सिस्टम से ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
कहां रहते हैं सबसे ज्यादा करोड़पति
सर्वे के अनुसार, मुंबई 1.42 लाख करोड़पति परिवारों के साथ ‘करोड़पतियों की राजधानी’ के रूप में शीर्ष पर है. इसके बाद दिल्ली (68,200) और बेंगलुरु (31,600) का स्थान है. राज्यों के स्तर पर महाराष्ट्र 1,78,600 करोड़पति परिवारों के साथ सबसे आगे है. इस मामले में भी दिल्ली का देश में दूसरा स्थान है, जबकि बैंगलोर यानी कर्नाटक भी करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से तीसरे पायदान पर रहने में कामयाब रहा है.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 19, 2025, 11:17 IST





