मनोरंजन » ‘चाहे बात श्रीदेवी की ही क्यों न हो’, कियारा के बिकिनी लुक पर फिर बोले राम गोपाल वर्मा, पुराने बयान पर दी सफाई

‘चाहे बात श्रीदेवी की ही क्यों न हो’, कियारा के बिकिनी लुक पर फिर बोले राम गोपाल वर्मा, पुराने बयान पर दी सफाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के ‘वॉर 2’ वाले बिकिनी लुक पर किए गए अपने विवादित ट्वीट का बचाव किया है. राम गोपाल वर्मा ने इसे तारीफ बताते हुए कहा कि अगर मेकर्स टीजर में ऐसी तस्वीरें डालते हैं, तो उनका मकसद ही दर्शकों को उकसाना होता है. उन्होंने भारी विरोध के बाद ट्वीट डिलीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि फिल्म की जंग कियारा को पाने के लिए होनी चाहिए. अब राम गोपाल वर्मा का कहना है कि वे महिलाओं की सुंदरता पर अपनी बेबाक राय नहीं बदलेंगे, क्योंकि वे शुरू से ही ऐसे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'बात श्रीदेवी की ही क्यों न हो', कियारा के बिकिनी लुक पर फिर बोले राम गोपालZoom

राम गोपाल वर्मा बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं.

नई दिल्ली: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार उनकी यही बेबाकी उन्हें विवादों में डाल देती है. फिल्म ‘वॉर 2’ के टीजर में कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर किए गए उनके एक पुराने ट्वीट ने काफी हंगामा मचाया था. रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा था जिसे फैंस ने ‘आपत्तिजनक’ माना, जिसके बाद उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा. अब एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही सादगी से कह दिया कि उन्हें याद ही नहीं है कि उन्होंने क्या लिखा था. उनका कहना है कि वे सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा एक्टिव रहते हैं कि पुरानी बातों को याद रखना उनके लिए मुश्किल है.

गोपाल वर्मा ने अपने कमेंट का बचाव करते हुए राम तर्क दिया कि अगर मेकर्स ने टीजर में कियारा का ऐसा ‘उकसाने वाला’ लुक डाला है, तो उनका मकसद ही दर्शकों से प्रतिक्रिया पाना था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में अपने बयान को एक तरह का ‘बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट’ बताया. आरजीवी का कहना है कि वे ‘रंगीला’ के समय से ही खूबसूरत महिलाओं की तारीफ करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं, फिर चाहे बात श्रीदेवी की ही क्यों न हो. उन्होंने साफ कर दिया कि दुनिया चाहे जो भी कहे, वे अपने विचार रखने का तरीका नहीं बदलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वे बहुत कम ही अपने ट्वीट डिलीट करते हैं और कियारा वाला ट्वीट उन्होंने क्यों हटाया, यह भी अब उन्हें याद नहीं है.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे राम गोपाल वर्मा
फिल्म ‘वॉर 2’ के टीजर के बाद राम गोपाल वर्मा ने लिखा था कि अगर फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच की जंग कियारा आडवाणी को पाने के लिए होती, तो फिल्म और भी बड़ी ब्लॉकबस्टर बनती. इसी बात पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 364 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, हालांकि इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले थे. राम गोपाल का मानना है कि वे जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे और अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी राय भी इसी निडर अंदाज में देते रहेंगे.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी