Last Updated:
बॉलीवुड स्टार्स एक-दूसरे के करियर में मदद करते रहे हैं. कहते हैं कि सलमान खान ने फिल्म ‘पार्टनर’ के जरिये गोविंदा की मदद की थी. अब गोविंदा ने ताजा बयान देकर सलमान खान की शख्सियत के अनजाने पहलुओं के बारे में बताया है. सुपरस्टार गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सलमान खान को अपना लुक और पर्सनैलिटी बदलने की सलाह दी थी. उन्होंने सलमान को अपनी बॉडी बनाने, बालों का ट्रीटमेंट कराने और चेहरे पर ध्यान देने के लिए कहा था. सलमान खान ने इस सलाह को गंभीरता से लिया, सर्जरी करवाई और कड़ी मेहनत की, जिससे उनका पूरा लुक बदल गया. गोविंदा का मानना है कि ‘पार्टनर’ के बाद सलमान का जो नया अवतार दिखा, वह उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

नई दिल्ली: फिल्म ‘पार्टनर’ में सलमान और गोविंदा की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी. साल 2007 की फिल्म में लोग आज भी उनकी कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री के दीवाने हैं, लेकिन इसके पीछे एक गहरा राज छिपा था जिसे अब गोविंदा ने बयां किया है. (फोटो साभार: IMDb)

गोविंदा ने हाल में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘पार्टनर’ से पहले सलमान खान का जो ‘फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन’ हुआ था, उसके पीछे असल में उनका ही दिमाग था. (फोटो साभार: IMDb)

गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्होंने ही सोहेल खान और डेविड धवन को सुझाव दिया था कि हमें सलमान खान का लुक पूरी तरह बदल देना चाहिए. उन्होंने एक ‘नया सलमान’ पेश करने की प्लानिंग की थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

गोविंदा ने सलमान की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत ही ‘ईमानदार इंसान’ बताया. उन्होंने कहा कि सलमान खान खुद उनके पास आए थे और पूछा था कि उन्हें अपने करियर और लुक के लिए क्या करना चाहिए. (फोटो साभार: IMDb)

गोविंदा ने बताया कि उस दिन उन्होंने थोड़ी ड्रिंक कर रखी थी, इसलिए बिना किसी झिझक के सलमान को आईना दिखा दिया. उन्होंने कहा, ‘तुम्हारा चेहरा थोड़ा उतर गया है और बाल भी कम हो रहे हैं, तुम्हें इस पर काम करना चाहिए.’ (फोटो साभार: IMDb)

गोविंदा की इस बेबाक सलाह को सलमान खान ने बहुत ही अच्छे भाव में लिया. सलमान खान ने फिर अहम सर्जरी करवाई और जिम में पसीना बहाकर अपनी बॉडी पर खूब काम किया. (फोटो साभार: IMDb)

गोविंदा का मानना है कि ‘पार्टनर’ फिल्म के बाद से सलमान पूरी तरह बदल गए. उनका वह नया लुक दर्शकों को इतना पसंद आया कि उसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. (फोटो साभार: IMDb)

अक्सर लोग कहते हैं कि सलमान ने गोविंदा के डूबते करियर को सहारा दिया था, लेकिन गोविंदा के इस खुलासे से पता चलता है कि उन्होंने भी सलमान खान को ‘मेगास्टार’ बनने के सफर में बहुत बड़ी और अहम भूमिका निभाई थी.(फोटो साभार: IMDb)
March 06, 2026, 13:05 IST





