खेल » जिस वकील ने ठुकराया था आर्यन खान का केस, उनकी बीवी को शाहरुख ने लगाया कॉल, ऑफर कर डाला प्राइवेट जेट

जिस वकील ने ठुकराया था आर्यन खान का केस, उनकी बीवी को शाहरुख ने लगाया कॉल, ऑफर कर डाला प्राइवेट जेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डेब्यू किया. 2021 में ड्रग्स केस में मुकुल रोहतगी ने उनका केस लड़ा, शाहरुख खान ने प्राइवेट जेट तक ऑफर किया था.

जिस वकील ने ठुकराया था आर्यन खान का केस, उनकी बीवी को शाहरुख ने लगाया कॉल
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर चर्चा मे हैं. नेटफ्लिक्स की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है जो 18 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इस बीच आर्यन खान का क्रूज शिप वाला केस लड़ चुके पूर्व अटॉर्नी जनरल सीनियर ऐडवोकेट मुकुल रोहतगी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्हें लेकर बातचीत की है. जहां उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख खान ने उन्हें बेटे का केस लड़ने के लिए मनाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने इंग्लैंड से मुंबई लाने के लिए प्राइवेट जेट तक ऑफर किया था.

साल 2021 में आर्यन खान को क्रूज़ पर ड्रग्स मामले में जेल भी जाना पड़ा था. इस केस को देश के जाने माने वकील मुकुल रोहतगी ने लड़ा था. हाल में ही मुकुल रोहतगी ने ‘रिपब्लिक टीवी’ को दिए इंटरव्यू में इस केस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे शारुख खान ने उन्हें इस मुकदमे को लड़ने के लिए मनाया था. किंग खान ने तो पूर्व अटॉर्नी जनरल की पत्नी तक से भी बात की थी.

कैसे शाहरुख खान ने मनाया आर्यन का केस लड़ने के लिए
इस इंटरव्यू में मुकुल रोहतगी ने बताया कि जब ये मामला सामने आया था तब वह यूके में छुट्टियां मना रहे थे. शुरुआत में मिस्टर खान के किसी करीबी का फोन आया था. वह चाहते थे कि वह मुंबई आकर एक्टर के बेटे का केस लड़ें. मगर तब पूर्व अटॉर्नी ने मुकदमा लड़ने से साफ मना कर दिया था और कहा था कि वह ऐसे अपनी छुट्टियां बर्बाद नहीं कर सकते हैं.

शाहरुख खान ने प्राइवेट जेट भी किया ऑफर
इसके बाद खुद शाहरुख खान ने मुकुल रोहतगी को फोन किया. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान ने मुझे फोन किया. मैंने उनसे भी यही बात की मैं नहीं आ सकता हूं. वह बहुत ही अच्छे एक्टर हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या मैं आपकी पत्नी से बात कर सकता हूं. फिर क्या उन्होंने मेरी पत्नी से बात की. उन्होंने रिक्वेस्ट की कि मुझे एक क्लाइंट के रूप में न देखें. बल्कि एक पिता के रूप में लें.’

खुद भी उसी होटल में ठहरे
इस तरह मुकुल रोहतगी को फिर उनकी पत्नी ने मनाया. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मिस्टर खान ने उन्हें प्राइवेट जेट भी ऑपर किया जिसे उन्होंने नहीं लिया. फिर जब वह मुंबई पहुंचे तो खुद शाहरुख खान भी उसी होटल में पहुंचे जहां मुकुल रोहतगी ठहरे थे. जब तक उन्होंने होटल में नोट्स बनाए तब तक किंग खान भी वहीं ठहरे रहे. इस तरह उन्होंने केस लड़ा और वह जमानत दिलाने में सफल रहे. इसके बाद वह वापस अपनी छुट्टियां मनाने के लिए इंग्लैंड चले गए.

क्या था आर्यन खान का केस
बता दें आर्यन खान का ये केस 2021 में आया था. जब उनका नाम एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में उछला. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया एम्प्रेस क्रूज शिप पर चल रही एक रेव पार्टी में छापा मारा था. स्टारकिड को तीन हफ्ते से ज्यादा जेल भी जाना पड़ा था. लेकिन आर्यन को इस केस में बाद में क्लिन चिट मिल गई.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जिस वकील ने ठुकराया था आर्यन खान का केस, उनकी बीवी को शाहरुख ने लगाया कॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी