विदेश » ट्रंप की धमकियों के जवाब में वेनेजुएला ने समंदर में बारूद बरसा दिया! सेना ने झोंकी पूरी ताकत, वीडियो

ट्रंप की धमकियों के जवाब में वेनेजुएला ने समंदर में बारूद बरसा दिया! सेना ने झोंकी पूरी ताकत, वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

X

title=

ट्रंप की धमकियों के जवाब में वेनेजुएला ने समंदर में बारूद बरसा दिया! सेना ने झोंकी पूरी ताकत, वीडियो

 

arw img

वेनेजुएला की सेना का यह नया वीडियो सिर्फ एक अभ्यास नहीं है बल्कि अमेरिका के लिए एक खुली चेतावनी है. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिली धमकियों के बाद मादुरो सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. यह ड्रिल सीधे तौर पर अमेरिकी हमले का जवाब देने की तैयारी मानी जा रही है. वीडियो में सेना ‘सी-बोर्न इन्वेजन’ यानी समुद्री रास्ते से होने वाले हमले को रोकने का अभ्यास कर रही है. जानकारों का मानना है कि वेनेजुएला को डर है कि अमेरिका अपनी नेवी के जरिए हमला कर सकता है. ट्रंप ने कई बार कहा है कि वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन जरूरी है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिए थे कि वेनेजुएला के खिलाफ सभी विकल्प खुले हैं. इसका सीधा मतलब सैन्य कार्रवाई से भी निकाला जा रहा है. इसी खतरे को देखते हुए वेनेजुएला की सेना ने अपनी कमर कस ली है. यह ड्रिल उसी रणनीति का हिस्सा है. मादुरो सरकार यह दिखाना चाहती है कि अगर अमेरिका ने कोई दुस्साहस किया तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. यह वीडियो एक तरह से मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा भी है. इस वीडियो में वेनेजुएला की सेना ने अपने सबसे घातक हथियारों का प्रदर्शन किया है. सैनिक आरपीजी, मशीन गन और होवित्जर तोपों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं. वे मोबाइल यूनिट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि दुश्मन को किसी भी कोने में घेरा जा सके. ड्रिल का फोकस कोस्टल डिफेंस पर है. यानी अगर अमेरिकी मरीन या नेवी तट पर उतरने की कोशिश करती है तो उसे वहीं खत्म कर दिया जाए. वेनेजुएला ने साफ कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा.

homevideos

ट्रंप की धमकियों के जवाब में वेनेजुएला ने समंदर में बारूद बरसा दिया! सेना ने झोंकी पूरी ताकत, वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी