खेल » ‘तुम्हारे लिए सोचा भी नहीं था…’, आर्यन खान के डेब्यू पर करण जौहर ने लिखा पोस्ट, बोले- पिक्चर अभी बाकी है

‘तुम्हारे लिए सोचा भी नहीं था…’, आर्यन खान के डेब्यू पर करण जौहर ने लिखा पोस्ट, बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. करण जौहर ने भावुक पोस्ट साझा की.

'तुम्हारे लिए सोचा भी नहीं था...', आर्यन खान के डेब्यू पर करण जौहर बोले
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस अवसर पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने आर्यन खान की एक तस्वीर भी साझा की और साथ ही आर्यन खान को सीरीज में रोल देने के लिए धन्यवाद भी कहा.

करण जौहर और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं और आर्यन खान को वह बेटे की तरह मानते हैं. इस पोस्ट में आर्यन को अपने बेटे की तरह संबोधित करते हुए करण जौहर ने लिखा, “चमकते रहो बेटा. आज तुम्हारे लिए बहुत बड़ी रात है, जब तुम्हारा परिवार, दोस्त और फिल्म जगत तुम्हारा बाहें फैलाकर स्वागत करेंगे. तुमने एक ऐसा रास्ता चुना, जिसके बारे में बहुतों ने सोचा भी नहीं था- कैमरे के पीछे रहने का चुनौतीपूर्ण काम, एक कहानीकार होना और फिर उसको पूरा करने के लिए जिम्मेदार एक कप्तान होने का.”

पिक्चर अभी बाकी है
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने तुम्हें 2 साल से अधिक समय से अथक और लगन से काम करते देखा है और तुमने कभी भी मिले मौके को हल्के में नहीं लिया. अपनी कहानी कहने का तुम्हारा एक अलग अंदाज है और मैं ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में तुम्हारे काम की सराहना लोगों से सुनने के लिए बेताब हूं. मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे शो में रोल देने के लिए भी शुक्रिया, जिसका मैं मन ही मन तुम्हारे पूछने का इंतजार कर रहा था. सीरीज तो बन गई बेटा, पिक्चर अभी बाकी है.”

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी