Last Updated:
Rajballabh Yadav Controversial Statement : नवादा के पूर्व विधायक और रेप केस में बरी हो चुके राजबल्लभ यादव एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार उन्होंने RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्…और पढ़ें
तेजस्वी यादव की पत्नी पर राजबल्लभ यादव ने विवादित टिप्पणी की.नारदीगंज में उगला जहर
राजबल्लभ यादव ने नारदीगंज की एक सभा में कहा, तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी यादव लड़की से नहीं की. अगर करते तो यादव समाज की एक बेटी का भला होता. हरियाणा-पंजाब से किसी को लाए हैं जैसे कोई जर्सी गाय हो. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी ने यादव समाज की लड़की से शादी न कर “जर्सी गाय” लाई है.
महागठबंधन में मचा बवाल
तेजस्वी की पत्नी पर निजी हमला
तेजस्वी यादव की पत्नी पर निजी टिप्पणी करते हुए राजबल्लभ ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. कौशल यादव ने कहा कि वह एक जिम्मेदार महिला हैं, जिन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से कोई बयान तक नहीं दिया. उनके लिए इस तरह की भाषा असहनीय है.
राजद ने की बयान की घोर निंदा
विरोध में सड़क पर उतरेगा राजद
राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे इस बयान के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करेंगे. राजबल्लभ की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठ सकती है. नवादा की राजनीति में इस बयान से नई हलचल शुरू हो गई है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
September 07, 2025, 13:40 IST





