Last Updated:
धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज: फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि इसकी रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के त्योहार के आसपास और ईद से पहले तय की गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आखिर कब आ रहा है? ये सवाल लोगों के मन में कई दिनों से चल रहा है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं. लेकिन फैंस रिलीज से पहले ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म का ट्रेलर आज (6 मार्च) लॉन्च कर दिया जाएगा, लेकिन रणवीर सिंह ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर कर ऑफिशियल जानकारी शेयर कर दी है.
धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह फैंस को सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर की डेट ही नहीं बल्कि धमाकेदार पोस्टर जारी कर फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया है.
कब रिलीज होगी ट्रेलर
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर फिल्म का एक धमाकेदार पोस्टर जारी किया, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए बेहद गुस्सैल और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं . पोस्टर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा. रणवीर ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘तैयार हो जाओ’ ट्रेलर कल आउट 7 मार्च सुबह 11:01 बजे’. धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज.’
Brace yourself ⚔️





