Last Updated:
दीपिका पादुकोण के बाद कियारा आडवाणी को मदरहुड की कीमत चुकानी पड़ रही है. एक्ट्रेस के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई है. उन्हें एक बड़ी फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है. मां बनने के 2 महीने बाद मेकर्स ने 22 साल की नई नवेली एक्ट्रेस से कियारा को रिप्लेस कर दिया.
कियारा आडवाणी को फिल्म से निकाल दिया गया. जुलाई में एक बेटी की मां बनीं कियारा आडवाणी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है. एक्ट्रेस जल्द ही आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी में लीड रोल अदा करने वाली थीं, लेकिन अब उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 साल की नई नवेली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने उन्हें रिप्लेस किया है.
अनीत पड्डा ने किया रिप्लेस
इस साल के अंत तक शुरू होगी ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग
पोर्टल के सूत्र ने दावा किया कि अनीत ने फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट पूरा कर लिया है और उनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. सोर्स ने आगे कहा, ‘शक्ति शालिनी की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि निर्देशक का नाम अभी तक गुप्त रखा गया है, लेकिन दिनेश विजन आदित्य सरपोतदार (मुनज्या फेम) को इस भूमिका के लिए लेना चाहते हैं. हालांकि, निर्देशन पर अंतिम निर्णय पंद्रह दिनों में लिया जाएगा.’
कियारा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था, लेकिन अब अनीत पड्डा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है क्योंकि हाल ही में मां बनीं कियारा अपना मदरहुड एंजॉय करने में बिजी हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 19, 2025, 14:21 IST





