Last Updated:
Deepika Padukone Kalki 2 Exit : मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण का नाम कई विवादों में सामने आया है. एक्ट्रेस को अपनी डिमांड की वजह से संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होना पड़ा था. अब उन्हें ‘कल्कि 2’ से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसकी वजह उनकी 3 बड़ी डिमांड हैं, जिन्हें मेकर्स ने पूरा करने से इनकार कर दिया.
दीपिका पादुकोण नहीं हैं ‘कल्कि 2’ का हिस्सादीपिका पादुकोण अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कल्कि 2’ के मेकर्स ने दीपिका को हटाने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस 25 फीसदी बढ़ा दी थी और 7 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी. निर्माताओं ने इन दोनों डिमांड पर दीपिका से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं.
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि चूंकि ‘कल्कि 2898 एडी’ एक वीएफएक्स से भरी फिल्म है, इसलिए छोटे-छोटे शूट से भी बजट काफी बढ़ सकता है. मेकर्स ने दीपिका को लंबे शूटिंग ऑवर्स के बदले एक लक्जरी वैनिटी देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने फाइनेंशियल मामलों पर भी बातचीत की. दीपिका और उनकी टीम ने किसी भी मसले पर समझौता करने से इनकार कर दिया.
स्टार्स की डिमांड मेकर्स के लिए बनीं समस्या
दीपिका पादुकोण की टीम भी मेकर्स के लिए समस्या पैदा क रही थी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दीपिका 25 लोगों की टीम के साथ ट्रेवल करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने टीम के लिए 5 स्टार सुविधाएं और शूटिंग के दौरान खान-पान की व्यवस्था की भी डिमांड कर रही थीं. मेकर्स ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की और टीम को छोटा करने को कहा, लेकिन दीपिका अपनी डिमांड पर अड़ी रहीं. मेकर्स को सितारों की मोटी फीस के अलावा उनकी टीम के रहने और खाने का खर्च भी उठाना पड़ता है जो यह समस्या है जिसका सामना कई हिंदी निर्माता को करना पड़ता है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 18, 2025, 15:57 IST





