मनोरंजन » ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खौफ? पहले यश की ‘टॉक्सिक’, अब वरुण धवन की फिल्म भी हुई पोस्टपोन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खौफ? पहले यश की ‘टॉक्सिक’, अब वरुण धवन की फिल्म भी हुई पोस्टपोन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘धुरंधर 2’ की एक्साइटमेंट देखकर इसके साथ रिलीज होने वाली फिल्मों पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है. पहले यश की ‘टॉक्सिक’ धुरंधर 2 के साथ रिलीज होने वाली थी. फिर यश ने ऐनाउंसमेंट की उन्होंने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी और अब उनकी फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. अब वरुण धवन ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदल दी है.

ख़बरें फटाफट

 ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस खौफ? 'टॉक्सिक’ के बाद वरुण की फिल्म बदली रिलीज डेटZoom

AI की मदद से बनाई गई इमेज

नई दिल्ली. वरुण धवन की अपकमिगं फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदल दी गई है. वरुण की ये फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश की ‘टॉक्सिक’ के क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. अब यह फिल्म एक हफ्ते बाद यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

टॉक्सिक की बदली गई रिलीज डेट

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ पहले दोनों ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते मेकर्स ने ये फैसला लिया कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलकर आगे बढ़ा देनी चाहिए. बाद में ऐलान किया गया कि ये फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी तरह वरुण धवन की फिल्म के क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी