Last Updated:
‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस में आदित्य धर की सीक्वल को देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. इस उत्सुकता के बीच कहा जा रहा है कि फिल्म में यामी गौतम की भी एंट्री होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में यामी का सीन एक टर्निंग प्वाइंट लाता है. फिल्म में अस्पताल से जुड़े सीन में यामी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी.

यामी गौतम की ‘धुरंधर 2’ में एंट्री होगी! (यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है. अब पता चला है कि यामी गौतम जल्द इस एक्शन सीक्वल में स्पेशल कैमियो करती नजर आ सकती हैं. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं. यामी आदित्य की पत्नी भी हैं. यामी का कैमियो खास इसलिए है क्योंकि यह आदित्य धर की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जुड़ा हुआ नजर आ सकता है.
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का कैमियो एक अस्पताल में होगा, जो फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन होगा. यह सीन सिर्फ नाम के लिए नहीं है. बहुत खास है. रिपोर्ट के मुताबिक, यामी का कैमियो कहानी को एक अहम मोड़ पर आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मेन्स एक्सपी के मुताबिक, यह भी कहा गया है कि यामी ‘उरी’ में अपने किरदार को फिर से निभा सकती हैं. 2019 में आई ‘उरी’ में यामी ने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल निभाया था, जो भारतीय सेना के साथ गुप्त मिशन में काम करती है. लेकिन इस बारे में भी कोई पक्की जानकारी नहीं है.
‘धुरंधर 2’ और ‘उरीः सर्जिकल स्ट्राइक’ के बीच कनेक्शन
‘धुरंधर 2’ और ‘उरी’ के बीच कनेक्शन की खबरें काफी समय से आ रही हैं. पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि विक्की कौशल ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपने मेजर विहान शेरगिल के किरदार को फिर से निभा सकते हैं. ये अटकलें तब शुरू हुईं जब पता चला कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का किरदार हमजा असल में जसकीरत सिंह रंगी है. ‘उरी’ में कीर्ति कुल्हारी के किरदार ने बताया था कि उनके पति शहीद हो गए थे और उनका नाम भी जसकीरत सिंह रंगी था.
‘धुरंधर 2’ में विक्की कौशल की एंट्री के कयास
इस साल जनवरी में रिपोर्ट्स आई थीं कि विक्की ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करेंगे और उन्होंने अपनी शूटिंग भी पूरी कर ली है. मिड डे ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, “आदित्य ने ‘धुरंधर 2’ में स्टार पावर को लेकर चुप्पी साध रखी है. निर्देशक ‘धुरंधर यूनिवर्स’ बनाने की योजना में हैं और उन्होंने ‘उरी’ की कहानी को बड़ी चालाकी से जोड़ दिया है, भले ही दोनों फिल्मों की टाइमलाइन अलग है.”
‘धुरंधर 2’ में नहीं होंगे विक्की कौशल
सूत्र ने यह भी कहा, “विक्की का किरदार, जो ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ में था, इस फिल्म में पेश किया गया है, हालांकि यह साफ नहीं है कि वह और रणवीर का किरदार आपस में मिलते हैं या नहीं. कैमियो में कुछ एक्शन सीन भी हैं. विक्की आदित्य के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं. निर्देशक ने भविष्य में स्पिन-ऑफ के लिए खास सीक्वेंस डिजाइन किए हैं.” रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की का हिस्सा पिछले साल ही शूट हो गया था, जब ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर बनी भी नहीं थी. हालांकि, इसके तुरंत बाद एक और रिपोर्ट ने इन दावों को गलत बताया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
March 12, 2026, 12:52 IST





