एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया कि फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा को बगैर उनके मंजूरी के लिया गया था. हालांकि उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा काफी अच्छा रहा.
अभिनव ने मुताबिक फिल्म से जुड़े बड़े फैसले सलमान खान और उनके भाई अरबाज और सोहेल ही लेते थे. उन्होंने इन्हें क्रिमिनल तक कहा और यही वजह रही कि उन्हें दबंग 2 और दबंग 3 के लिए नहीं बुलाया गया.
सलमान खान को कह दिया गुंडा
SCREEN को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान खान को गुंडा तक कह दिया और Bollywood Thikana से बातचीत में उन्होंने बताया की वो अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने ने बताया की शुरू में तो पहले सब सहमति से चल रहा था. उन्हें बड़े सपने दिखाए गए. उन्होंने ओमपुरी और अनुपम खेर को कास्ट किया. धर्मेंद्र को भी एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन धर्मेंद्र ने कहा बेटा ऐसा रोल देना जो दमदार हो, वरना मत देना.
अभिनव कश्यप ने ये भी खुलासा किया कि उस वक्त सुनने में आया था की सनी देओल ने डायरेक्टर कांती शाह को धर्मेंद्र से सेक्स सीन करवाने पर पीटा था..जिसके बाद अभिनव घबरा गए. आखिरकार सलमान ने वो सीन विनोद खन्ना से करवाने का सुझाव दिया.
डिंपल कपाड़िया से हुई बातचीत
अभिनव ने उनके मलबार हिल वाले घर पर जाकर उनसे मुलाकात की. अभिनव ने बताया कि सोहेल खान फिल्म के पैसों पर बातचीत करते थे . इसी तरह उन्होंने डिंपल कपाड़िया से संपर्क किया.
अभिनव ने कहा कि केवल सोनू सूद उन्होंने खुद चुना था क्योंकि उनका स्क्रीन प्रेजेंस दमदार था लेकिन बाद में सलमान को सोनू सूद की बॉडी और पर्सनैलिटी से चिढ़ होने लगी
2017 में Mid-Day के एक आर्टिकल इस घटना का जिक्र किया गया था. 90 के दशक में जब धर्मेंद्र का स्टारडम धीरे-धीरे कम हो रहा था. उस समय उन्होंने कई B-ग्रेड और C-ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. जिनमें कुछ फिल्में कांती शाह ने भी डायरेक्ट किए थे.
रिपोर्ट के मुताबिक , कांती शाह ने धर्मेंद्र को एक सीन करने के लिए बुलाया जिसमें उन्हें दिल का दौरा पड़ता दिखाया गया था. बाद में फिल्म को ऐसे री-एडिट किया गया कि ऐसा लगे मानो धर्मेंद्र किसी महिला के साथ इंटीमेट सीन में हैं. जब ये फिल्म पंजाब में रिलीज हुई तो दर्शकों ने जब फिल्म में धर्मेंद्र को इस तरह के सीन में देखकर हैरान रह गए.
घर पर बुलाकर पीटा
इस घटना से सनी देओल इतने नाराज हुए की सनी ने कांती शाह को जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड ऑफिस में स्क्रिप्ट सुनाने के बहाने बुलाया और वहां उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी.





