खेल » निधन के 2 दिन बाद जुबीन गर्ग की डेथ रिपोर्ट आई सामने, असम के CM ने दिया बयान, बताई मौत की सटीक वजह

निधन के 2 दिन बाद जुबीन गर्ग की डेथ रिपोर्ट आई सामने, असम के CM ने दिया बयान, बताई मौत की सटीक वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के बाद निधन हो गया था. देशभर में शोक की लहर है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सिंगर के मौत की सटीक वजह बताई है.

निधन के 2 दिन बाद जुबीन गर्ग की डेथ रिपोर्ट आई सामने, असम के CM का आया बयानजुबीन गर्ग की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार.
नई दिल्ली: संगीत की दुनिया का चमकता सितारा जुबीन गर्ग इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. गायक के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. 22 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा. वे कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने सिंगापुर गए थे, जहां कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के बाद उनका देहांत हो गया. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग की मौत की सटीक वजह बताई.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया, ‘सिंगापुर हाई कमीशन ने जुबीन गर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा है, जिसमें मृत्यु का कारण डूबना बताया गया है. लेकिन यह पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट नहीं है. पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट अलग होती है और मृत्यु प्रमाण पत्र अलग. हम दस्तावेजों को CID को भेजेंगे. असम सरकार के मुख्य सचिव सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं, ताकि पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त की जा सके. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुझे 2-3 बार फोन किया और जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली. उन्होंने हमें सलाह दी और आश्वासन दिया कि वह हमारी मदद करेंगे.’

Himanta Biswa Sarma, Jubin Garg death
(फोटो साभार: X)

जुबीन गर्ग सिर्फ 52 साल के थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में हिंदी और असमिया के अलावा कई भाषाओं में गाने गाए थे. बॉलीवुड फिल्मों में भी उनके गाने खूब पसंद किए गए. फिल्म गैंगस्टर का गाना ‘या अली’ आज भी लोगों का पसंदीदा है. सिंगर के फैंस और करीबी बेहद मायूस हैं. कवि कुमार विश्वास ने जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने पहुंचे हुजूम की झलक दिखाते हुए एक पोस्ट किया है. जुबीन गर्ग के कल्चरल आइकन थे, जिनकी ख्याति दुनियाभर में थी. पूर्वोत्तर राज्यों में उनकी भारी फैन फॉलोइंग थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी