खेल » निरहुआ ने भोजपुरी गानों की अश्लीलता के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया

निरहुआ ने भोजपुरी गानों की अश्लीलता के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोपों पर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने अपने करियर पर भी खुलकर बात की.

अश्लीलता फैलाने के आरोप पर निरहुआ का बेबाक बयान, मराठी गानों पर कसा तंजदिनेश लाल यादव ने करियर की शुरुआत गायकी से की थी.
नई दिल्ली: भोजपुरी गानों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है. यहां भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का बयान ध्यान देने लायक है, जो अश्लीलता के लिए न सिर्फ बॉलीवुड के लोगों को जिम्मेदार मानते हैं, बल्कि उन पर भोजपुरी को बदनाम करने का आरोप भी मढ़ते हैं. न्यूज18 इंडिया से खास बातचीत में निरहुआ ने अश्लीलता फैलाने के आरोप पर कहा, ‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप भारत की किसी भी भाषा का एल्बम उठा लीजिए, सब लोगों का वही हाल है. बदनाम सिर्फ भोजपुरी को किया जाता है. जिस भाषा को लेकर लोगों को गर्व होता है, उसमें गाने ऐसे हैं कि नाम भी नहीं लिया जाता. अंधेरी रात मैं दीया तेरे हाथ में- यह मराठी का है.’

निरहुआ कहते हैं, ‘हमारे गांव में कहावत है- गरीब की लुगाई, सबकी भौजाई. अटैक सिर्फ भोजपुरी पर होता है. समय के साथ सब लोग बदलाव लाते हैं, सुधार लाते हैं. अच्छी-अच्छी फिल्में बनाएं. जैसे अभी फिल्म फसल आई थी, उसमें मैरून कलर सरिया गाना था. पूरी दुनिया में वह ट्रेंड हुआ. अच्छा गाना, पारिवारिक गाना. अभी एक फिल्म आई है- मैं मायके चली जाऊंगी. उसके अलावा, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, राजा बाबू.’

आम्रपाली संग अपने खास रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
निरहुआ, करिश्मा कपूर के बड़े फैन हैं. वे अपने कमरे में उनकी तस्वीरें लगाए रखते थे. वे करिश्मा की फिल्म से प्रभावित होकर निरहुआ हिंदुस्तानी के चार पार्ट रिलीज कर चुके हैं. न्यूज18 इंडिया के पत्रकार अमिश देवगन ने जब उनसे पूछा कि इसके कितने और पार्ट आएंगे, जबकि करिश्मा भी सिनेमा में कम एक्टिव हो गई हैं. इस पर निरहुआ ने कहा, ‘अब आम्रपाली आ गई हैं. उनके साथ 35 फिल्में कर चुके हैं. ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी