मनोरंजन » नुपूर सेनन ने बहन कृति संग सेलिब्रेट की पहली होली, कैटरीना ने बेटे संग मनाया जश्न, रंगों में तर-बतर हुआ बॉलीवुड

नुपूर सेनन ने बहन कृति संग सेलिब्रेट की पहली होली, कैटरीना ने बेटे संग मनाया जश्न, रंगों में तर-बतर हुआ बॉलीवुड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

होली का खुमार इस बार बॉलीवुड पर भी जमकर चढ़ा. 3 मार्च को कई सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों का त्योहार मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दीं. कृति सेनन से लेकर कैटरीना कैफ तक, हर स्टार रंगों में डूबा नजर आया. किसी ने फैमिली के साथ सादगी भरी होली मनाई तो किसी ने दोस्तों संग मस्ती की. कुल मिलाकर, इस बार सेलेब्स की होली पूरी तरह रंगीन और स्टाइलिश रही.

नई दिल्ली. इस बार होली हम सब के साथ सेलेब्स के लिए भी बेहद खास रही है. एक्टिंग की दुनिया के कितने ही ऐसे सितारे हैं, जिनकी शादी के बाद ये पहली होली है. तो कुछ ऐसे भी है, जिनकी अपने बच्चे के साथ पहली होली है. इनमें कृति सेनन की बहन और कैटरीना कैफ जैसे सितारे शामिल हैं.इस मौके पर कृति सेनन, नेहा धूपिया, उर्मिला मातोंडकर, शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर होली खेलती नजर आईं.

आज यानी 4 मार्च को होली का रंग सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा नजर आया. सोशल मीडिया पर हर तरफ सेलेब्स की रंगों में डूबी तस्वीरें देखने को मिलीं. कैटरीना कैफ ने पति विकी कौशल और परिवार के साथ सादगी भरे अंदाज में होली मनाई. सभी ने सफेद कपड़े पहने और फिर रंगों में पूरी तरह सराबोर हो गए. तस्वीरों में उनकी फैमिली बॉन्डिंग साफ दिखी.

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

कृति सेनन ने भी घर पर परिवार संग होली सेलिब्रेट की. उनकी बहन नुपुर सेनन और स्टीबिन बेन की शादी के बाद यह पहली होली थी, इसलिए घर में अलग ही उत्साह देखने को मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी खूब मस्ती की. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे और पिचकारी से खेलते नजर आए. दोनों अपनी खास बॉन्डिंग के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं, अब उनकी होली सेलिब्रेशन की फोटो भी वायरल हो रही है.

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली मनाई. उनकी फैमिली तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं. एक छोटी सी फैंमिली फोटो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. (Image: Instagram)

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

वहीं वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ होली का जश्न मनाया. वरुण ऑरेंज वेस्ट में दिखे और नताशा सफेद कुर्ते में. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. वरुण अपनी पत्नी के डाई हार्ट फैन हैं और वो उनकी फोटो में भी नजर आता है. (Image: Instagram)

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

शबाना आज़मी और उर्मिला मातोंडकर की भी होली सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है. दोनों ने सफेद एथनिक लुक कैरी किया है. दोनों गुलाल में रंगी हुई बेहद खुश दिखीं. (Image: Instagram)

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस जश्न में शामिल हुए. वहीं प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के साथ अपने रंगीन पलों को शेयर किया. इन फोटो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है, साथ ही होली के जश्न को दोगुना कर दिया है. (Image: Instagram)

Kriti Sanon, Katrina Kaif, Shabana Azmi, Urmila Matondkar: Bollywood Celebs Celebrate Holi In Style

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ होली की फोटो शेयर की है. दोनों रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस फोटो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. (Image: Instagram)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी