नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे न जाने कितने गाने होते हैं जो हमारी जुबां पर तो चढ़ जाते हैं, लेकिन हम उनके सिंगर और राइट तक नहीं पहुंच पाते हैं. आज सोशल मीडिया के जमाने में भले ही हमें सिंगर्स के बारे में पता चल जाता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था. 90 के दशक में टीवी और रेडियो पर हम कई ऐसे सुपरहिट गाने सुनते थे जो हमारी जुबां पर चढ़ जाते, लेकिन हम इसके सिंगर के नामों निशां नहीं जानते थे. साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर ए लव स्टोरी से कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आई थी. फिल्म में एक गाना ऐसा था जो आज भी लोगो की जुबां पर है, और वो गाना या अली है. इस गाने के सिंगर को आप शायद ही जानते होंगे, लेकिन जब आज हम आपको इस सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, तो बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि वो अब इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं.
गैंगस्टर के सुपर डुपर पॉपुलर सॉन्ग या अली के सिंगर जुबीन गर्ग की आज स्कूबा डाइविंग करते हुए एक हादसे के दौरान मौत हो गई. ये सिंगर अब भले ही हमारे बीच मौजूद न हों लेकिन वो अपने शानदार गानों के जरिए हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.
Ya Ali बॉलीवुड फ़िल्म Gangster: A Love Story (2006) का एक सुपरहिट सॉन्ग है. इस गाने को जुबीन गर्ग ने गाया था. Gangster फ़िल्म 28 अप्रैल 2006 को रिलीज हुई थी, और Ya Ali भी उसी समय दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया. गाना रिलीज़ होते ही चारों ओर बजने लगा — कई लोगों ने इसे रील्स, वीडियोज़ और पॉपुलर प्लेलिस्ट्स में तुरंत पसंद किया. Ya Ali का म्यूजिक वीडियो भी प्रभावशाली था — फ़िल्म में इस गाने को इमरान हाशमी और कंगना रनौत की जोड़ी पर फिल्माया गया था.
दिल तू ही बता– ज़ुबीन गर्ग और अलीशा चिनॉय की आवाज में कृष 3 के इस गाने को भी काफी पसंद किया गया था. ऋतिक रोशन और कंगना रनौत स्टार इस गाने ने धूम मचा दी थी. इस रोमांटिक गाने को उस वक्त लोगों ने काफी पसंंद किया था. इस गाने में जुबीन गर्ग ने अपनी आवाज से जादू बिखेर दिया था.
झूम बराबर झूम बराबर…झूम बराबर झूम बराबर इस पॉपुलर गाने को आपने सुना तो कई बार होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें भी जुबीन गर्ग की आवाज है. सुनीधी चौहान के साथ उनकी जुगलबंधी ने लोगों पर ऐसा नशा किया था कि आज भी ये गाना सुनते ही कदम अपने आप ही थिरकने लग जाते हैं.
दिल तो दीवाना है: जुबीन ने दिल तो दीवाना है नाम का एक गाना गाया था जो 9 साल पहले आया था. इस पैपी म्यूजिक वीडियो पर लोग जमकर थिरके थे. इसे काफी पसंद किया गया था.
एल्बम कैसे कहें के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे. जबीन गर्ग के यूट्यूब चैनल पर ये गाने मौजूद हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया था.
इसके साथ ही जुबीन गर्ग ने असमी और बंगाली सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं.