Last Updated:
करीना कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का आज 45वां बर्थडे हैं. करीना कपूर ने बहन करिश्मा के नक्शे कदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में वो पहचान बनाई जिसकी तुलना शायद ही कोई कर सकता है. साल 2000 में जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रिफ्यूजी से करियर की शुरुआत करने वाली बेबो को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं. 2.5 दशक लंबे करियर के दौरान एक्ट्रेस ने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिसने उन्हें एवरग्रीन सफलता दिलाई.

करीना कपूर, हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस है. उनके परिवार का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सदियों से दबदबा रहा है. पहले उनके परदादा, फिर दादा, पिता, भाई…,लेकिन उनके परिवार की महिलाओं को कभी पर्दे के आगे आकर अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने उनके परिवार की सदियों पुरानी बेड़ियां तोड़कर फिल्मों में कदम रखा और बस फिर क्या था, करीना उनके नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं. अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद करीना कपूर ने कभी मुड़कर नहीं देखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

करीना की बेहतरीन फिल्मों में कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में शामिल हैं. इस फिल्म में उनका पू का रोल आज भी यादगार है. ये आइकॉनिक रोल था. इसने उनकी लोकप्रियता को अलग लेवल पर पहुंचाई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

उनकी बेहतरीन फिल्मों में जब वी मेट, ओमकारा, कुर्बान, उड़ता पंजाब, बजरंगी भाईजान, गुडन्यूज, वीरे दी वेडिंग, क्रू जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने एक्ट्रेस के करियर को एक नया आयाम दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने अपने परिवार के नाम से हटकर एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने ढाई दशक लंबे करियर के दौरान एड फिल्म्स और एडोर्समेंट के जरिए खूब पैसा कमाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान की 2025 तक की कुल संपत्ति 485 करोड़ रुपए बताई जाती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना की नेटवर्थ 4.85 बिलियन है. अमेरिकी डॉलर में उनकी कुल संपत्ति लगभग 55 मिलियन USD है. यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने कई कमर्शियली सक्सफुल फिल्में दी हैं. उन्हें अक्सर प्रीमियम ब्रांड्स का प्रचार करते हुए देखी जाती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

अब अगर एक्ट्रेस के पति सैफ अली खान की नेट वर्थ की बात करें तो, सैफ रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते है. शाही खानदान में जन्में एक्टर की कुल संपत्ति करीबन 1200 करोड़ रुपए के आसपास है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)

45 साल की उम्र में करीना कपूर अपने ग्लैमर और लुक से यंग एक्ट्रेसेस को जबरदस्त टक्कर देती हैं. वो अपनी खूबसूरती और फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)
September 21, 2025, 11:25 IST





