Last Updated:
Darbhanga Love Affair Murder Case : दरभंगा के कमतौल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रेम संबंध में धोखा मिलने और गर्भवती हो जाने पर युवक और उसके परिजनों ने सल्फास खि…और पढ़ें
दरभंगा में सल्फास खाकर युवती की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोपप्रेम संबंध में हुई थी गर्भवती
बता दें कि दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 की रहने वाली 18 वर्षीय विभा कुमारी की सल्फास खाने से मौत हो गई. मृतका की भाभी फूलो देवी ने थाना में आवेदन देकर युवती की हत्या का आरोप लगाया है. फूलो देवी ने बताया कि मृतका का गांव के ही युवक विदेशी कुमार महतो से प्रेम संबंध था. युवती अशिक्षित थी और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. आरोप है कि आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए दवा दी, लेकिन जब गर्भपात नहीं हुआ तो उसे सल्फास खिला दिया गया.
मरने से पहले बनाया वीडियो
परिवार चेन्नई में, गांव में अकेली
बता दें कि मृतका के माता-पिता और भाई चेन्नई में रहते हैं. उसकी भाभी दो महीने से अपने मायके में थी और विभा अकेली रहती थी. आरोप है कि अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी पक्ष ने साजिश रची और सल्फास खिला दी.
पुलिस ने शुरू की जांच
(डिस्क्लेमर – अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
Darbhanga,Bihar
September 07, 2025, 11:40 IST





