Last Updated:
कुमार सानू ने जब पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य को तलाक दिया तो ऐसी अफवाह भी थी कि वो ‘दामिनी’ एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ रिश्ते में थे.
मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियों में थीं. मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू की लिंकअप की खबरों ने उस वक्त बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी और दोनों के अफेयर की खबरें सालों तक रहीं. कहा जाता था कि महेश भट्ट की फिल्म ‘जुर्म’ के प्रीमियर पर ही दोनों की मुलाकात हुई. उस वक्त उनके सेक्रेटरी ने भी मीडिया को इसकी पुष्टि कर दी थी.
कुमार सोनू के सेक्रेटरी ने कही थी ये बात
मीनाक्षी को ये सुनकर हंसी आती होगी
साल 2023 के आखिर में होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में सानू ने मीनाक्षी शेषाद्रि संग रिश्ते पर साफ-साफ इनकार किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी मीनाक्षी से मुलाकात ही नहीं की. ये अफवाहें सुनकर मैं हैरान हूं. मीनाक्षी को ये सुनकर हंसी आती होगी कि उनका नाम किसी ऐसे शख्स से जोड़ा जा रहा है, जिसे वे जानती तक नहीं.’ उन्होंने साफ किया था कि पहली शादी टूटने के पीछे पर्सनल कारण हैं और इसमें मीनाक्षी का कोई लेनी देना नहीं था.
‘वुमनाइजर’ कहा गया तो कही ये बात
मीनाक्षी शेषाद्रि और अन्य लोगों के नाम जुड़ने पर भी उन्होंने ‘वुमनाइजर’ कहा जाने लगा. सिंगर ने ऐसी अफवाहों पर कटाक्ष किया था. उन्होंने अपनी दूसरी और अपनी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य का उदाहरण दिया और कहा, ‘मैंने जिंदगी में कई बार सुना कि मैं वुमनाइजर हूं. समझ लीजिए, सलोनी से शादी को 23 साल हो गए, लेकिन इन 23 सालों में किसी दूसरी औरत की खबर क्यों नहीं आई? ये सब तो सिर्फ अटकलें थीं. मीडिया ने इन्हें फैक्ट बना दिया.’ आपको बता दें कि कुनिका सदानंद के बिग बॉस में अपने फेल्ड रिलेशनशिप का जिक्र किया, जिसके बाद ये पुरानी कहानियां फिर से ट्रेंड कर रही हैं.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
September 16, 2025, 13:18 IST





