Last Updated:
Jamui News : बरसात आते ही जतहर-केरवातरी गांव की किउल नदी एक तेज बहती नदी में तब्दील हो जाती है और यही लोगों की जिंदगी में सबसे बड़ी बाधा भी बन जाती है. इलाज से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक, हर कदम पर नदी पार करना ऐसा लगता है जैसे किसी खतरे से खेलना हो. छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं तो बड़े बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए भी नहीं पहुंच पातीं. ऐसे में गांव वाले सालों से पुल की आस में जूझ रहे हैं, ताकि उनकी ये दिक्कतें खत्म हो सकें.
जतहर गांव के बच्चे जोखिम उठाकर नदी पार कर स्कूल जाते हैं, पुल निर्माण की मांग तेजबरसात में नदी पार करना बना जोखिम
बरसात के दिनों में जतहर गांव के घरों तक चारपहिया क्या बाइक भी नहीं जा सकता है. गांव के छोटे-छोटे बच्चो को स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल कर नदी पार करना पड़ता है. नदी में पानी बढ़ जाने के बाद स्कूल जाने वाले बच्चे किसी तरह गांव से बाहर निकलते, बच्चे हादसे के शिकार न हो जाए, उनकी निगरानी परिवार वाले करते हैं. छोटे-छोटे बच्चों को बड़े कंधे पर बैठा कर नदी पार करवाते हैं.

बरसात में जतहर-केरवातरी गांव की जिंदगी बने हादसों से लड़ाई, पुल के इंतजार में ग्रामीण
बच्चे जोखिम उठाकर स्कूल जाते हैं

छह महीने नदी के तेज बहाव के बीच जतहर गांव के बच्चे जान जोखिम में डालकर जाते हैं स्कूल.
गांव वालों का संघर्ष से भरा जीवन
पांचवीं और छठी में पढ़ने वाली सृष्टि कुजूर और मनीषा खैरवार ने बताया कि स्कूल जाने या आते समय उन्हें हर दिन नदी पार करना पड़ता है, डर लगता है कि वह नदी के तेज बहाव में बह न जाए. पढ़ाई जरूरी है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे गांव के पास नदी में पुल बनवा दें. गांव की पुष्पा खैरवार ने बताया कि जब नदी में पानी आता है तो गर्भवती महिला अस्पताल नहीं जा पाती है. तेज बहाव में तो और मुश्किल हो जाता है. जब नदी में पानी बढ़ जाता है तो गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है.
दुरुह जिंदगी जीने का दर्द

नदी में पानी बढ़ जाने से बीमार का इलाज और कफन लाना हो जाता है मुश्किल
प्रशासन की ओर से आश्वासन
स्थानीय सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि जतहर के पास पुल के लिए उन्होंने विभाग से मांग किया है, जिसका सर्वे हो चुका है मिट्टी जांच कर और डीपीआर बना कर पुल का निर्माण करवाया जाएगा. अगर यह पुल बन जाता है तो गांव वालों के लिए बड़ी राहत की खबर होगी जो उनकी जिंदगी को सुरक्षित और आसान बनाएगा.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
Jamui,Jamui,Bihar
September 16, 2025, 14:31 IST





