खेल » पिद्दू से बजट में बनी धांसू फिल्म, 12 साल पहले 4 गुना कमाई कर हुई बड़ी हिट, सबके सामने से उड़ा लिए थे 8 अवॉर्ड

पिद्दू से बजट में बनी धांसू फिल्म, 12 साल पहले 4 गुना कमाई कर हुई बड़ी हिट, सबके सामने से उड़ा लिए थे 8 अवॉर्ड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Low Budget Biggest Hit Film: 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर एक लो बजट फिल्म का डंका बजा था. रिलीज के बाद फिल्म ने ना सिर्फ कमाई की, बल्कि 8 अवॉर्ड अवॉर्ड भी झटक लिए थे.

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कम बजट की कई फिल्में धमाल मचा चुकी हैं. इसमें ‘कहानी’ से लेकर ‘खोसला का घोसला’ और ‘तेरे बिन लादेन’ जैसी मूवीज शामिल हैं. आज हम आपको 12 साल पुरानी ऐसी ही एक मूवी के बारे में बताते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 4 गुना ज्यादा कमाई की. उस फिल्म का नाम है ‘जॉली एलएलबी’

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

इस फिल्म में अरशद वारसी लीड किरदार में नजर आए थे. उनके अलावा अमृता राव, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला, हर्ष छाया, संजय मिश्रा, विभा छिब्बर और मोहन कपूर जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा थे. जॉली एलएलबी को सुभाष कपूर ने लिखा और डायरेक्ट किया था. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 रिलीज हुई एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का भी भरपूर तड़का लगाया गया है. इसमें अरशद वारसी ने जगदीश त्यागी उर्फ जॉली का किरदार निभाया है. वह एक संघर्षरत वकील है, जो बड़े मुकदमे पकड़ने और नाम कमाने की उम्मीद में मेरठ से दिल्ली आता है. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

दिल्ली आने के बाद जॉली एक हाई-प्रोफाइल केस में दिलचस्पी लेने लगता है, जिसमें एक अमीर बिजनेसमैन के बेटे ने नशे में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर 6 लोगों को कुचल दिया. यह केस पहले से ही तेजतर्रार वकील तजिंदर राजपाल (बोमन ईरानी) हैंडल कर रहा होता है, जो अपने क्लाइंट को बचाने के लिए कोर्ट में झूठी गवाहियां और सबूत पेश करता है. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

जॉली, जो शुरुआत में पैसे और नाम कमाने के लिए केस में दिलचस्पी लेता है, धीरे-धीरे इस मामले की सच्चाई से रूबरू होता है. उसे पता चलता है कि असली पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और आरोपी को बचाने के लिए पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में लिप्त है. इसके बाद वह केस को सही तरीके से लड़ने का फैसला करता है. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

रिलीज के बाद ‘जॉली एलएलबी’ सिनेमाघरों में छा गई और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. क्रिटिक्स से भी मूवी को अच्छे रिव्यूज मिले. यही वजह है कि अरशद वारसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सिर्फ 12 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हो गई थी. इसने भारत में 43.78 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दुनियाभर में टोटल कमाई 46.00 करोड़ रुपये हुई. इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने बजट से लगभग 4 गुना ज्यादा बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

jolly llb movie, arshad warsi, jolly llb budget, jolly llb box office collection, jolly llb awards, jolly llb 3, अरशद वारसी, जॉली एलएलबी फिल्म, जॉली एलएलबी बजट, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जॉली एलएलबी अवॉर्ड्स

इस फिल्म ने बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे. सौरभ शुक्ला ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. आईएमडीबी के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी’ ने टोटल 8 अवॉर्ड झटक लिए थे. इस मूवी की रेटिंग 7.5 है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पिद्दू से बजट में बनकर तैयार हुई धांसू फिल्म, 4 गुना कमाई के साथ जीते 8 अवॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी