खेल » ‘पूरा डेडिकेशन-कमिटमेंट चाहिए’, मेकर्स ने KALKI 2 से दीपिका को निकाला बाहर, मां बनने के बाद छिनी दूसरी फिल्म

‘पूरा डेडिकेशन-कमिटमेंट चाहिए’, मेकर्स ने KALKI 2 से दीपिका को निकाला बाहर, मां बनने के बाद छिनी दूसरी फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Deepika Padukone Kalki 2 Exit: ‘स्पिरिट’ के बाद दीपिका पादुकोण को एक और पैन इंडिया फिल्म से बाहर कर दिया गया है. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि दीपिका को ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर किया जा रहा है. काफी सोच-समझ कर यह फैसला लिया गया है. फिल्म के लिए उनके और भी ज्यादा डेडिकेशन की जरूरत है.

'पूरा डेडिकेशन-कमिटमेंट चाहिए', मेकर्स ने KALKI 2 से दीपिका को निकाला बाहरदीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2’ से बाहर हुईं.
मुंबई. Deepika Padukone Kalki 2 Exit: दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की अनाउंसमेंट की. इस अनाउंसमेंट में साफ कहा कि दीपिका अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि ‘कल्कि’ जैसी फिल्म को डेडिकेडेट एक्ट्रेस की जरूरत है. मेकर्स ने साथ ही दीपिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. यह दीपिका की दूसरी फिल्म है जिससे उन्हें बाहर निकाला गया है. इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर निकाला गया था.

‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रोड्यूसर कंपनी वैजयंती मूवीज ने एक्स पर इसकी इसकी अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा,”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे. पहली फिल्म की लंबी जर्नी के बावजूद हमारी कोई पार्टनरशिप नहीं बन सकी.”

Deepika kalki
वैजयंती मूवीज का अनाउंसमेंट पोस्ट.
मेकर्स ने आगे लिखा,”‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूरा डेडिकेशन और उससे भी कहीं कमिटमेंट की हकदार हैं. हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.” दीपिका ने इस मामले पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं, इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जारी है, कुछ समय पहले फिल्म के एक्टर अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी.

2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने काम किया है. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी.

बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने भी दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट’ से हटा दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने दिन में आठ घंटे का काम, ज्यादा फीस और फिल्म के मुनाफे में शेयर की मांगा की थी, जो फिल्म के डायरेक्टर संदीप को पसंद नहीं आईं. दीपिका इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘पूरा डेडिकेशन-कमिटमेंट चाहिए’, मेकर्स ने KALKI 2 से दीपिका को निकाला बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी