खेल » प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर पर प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा.

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर पर प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

भारत के सबसे बड़े ऐडमैन प्रह्लाद कक्कड़ ने संघर्षों से सफलता तक का सफर तय किया. हर बड़े बॉलीवुड स्टार ने उनके साथ काम किया है. अब उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में टैलेंट का डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा के एक सीरियस अफेयर पर खुलकर बात की है.

'प्रियंका चोपड़ा का सीरियस अफेयर था', प्रह्लाद कक्कड़ का चौंकाने वाला खुलासाप्रियंका चोपड़ा को लेकर किया खुलासा
नई दिल्ली. भारत में विज्ञापन के बादशाह कहलाने वाले प्रहलाद कक्कड़ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. फेमस ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक वक्त में प्रियंका चोपड़ा एक सुपरस्टार के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं.

प्रह्लाद कक्कड़ ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड में लंबे वक्त से शाहरुख खान के साथ जोड़ा जाता रहा. हालांकि उन्होंने ये खुलासा बिना नाम लिए किया था. खासकर तौर पर उस वक्त दोनों के खूब चर्चे थे,जब डॉन (2006) और डॉन 2 (2011) में दोनों ने साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी को भी उस दौर में काफी पसंद किया जाता था.

हेमा मालिनी का स्पेशल वीडियो गिफ्ट, पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, तारीफ में पढ़े कसीदे

प्रियंका की तारीफ में पढ़े कसीदे

प्रह्लाद कक्कड़ ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि, ‘प्रियंका चोपड़ा बहुट टैलेंटेड और फोकस्ड एक्ट्रेस हैं. उनके साथ काम करने का एक्पीरियंस काफी शानदार रहा. वह बेहद सिंगल-माइंडेड और अपने काम को लेकर सीरियस रहने वाली एक्ट्रेस हैं. उनके अंदर एक गरिमा है,वो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर या बेबाकी से बात नहीं करती. एक वक्त में दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे.लेकिन प्रियंका ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा. वह नहीं चाहती थीं कि कोई इस पर कुछ लिखे या कहे.

हर बड़े स्टार के साथ किया काम

लारा दत्ता को दी थी टक्कर

अपनी बातचीत में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि साल 2000 की फेमिना मिस इंडिया में वह लारा दत्ता के साथ खड़ी थीं. लेकिन उस दौरान टाइटल लारा जीत ले गई थीं, वहीं प्रियंका फर्स्ट रनर-अप रही थीं. उसी साल दोनों ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में भी हिस्सा लिया और बड़ा नाम कमाया. अपने वक्त में उन्होंने लोगों के खूब ताने भी सुने हैं. लोगों ने उन्हें उनके रंग को लेकर भी खूब ताने मारे थे.

बता दें कि उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह लंबे कद-काठी वाली लड़की थीं. जॉन और अभिषेक के साथ फिल्म ‘दोस्ताना’ में काम करने के लिए भी उन्होंने काफी हार्डवर्क किया था. अपने वेट को लेकर भी उन्होंने खूब काम किया था.उन्होंने बताया कि वह रिस्क लेने से भी नहीं डरती. बॉलीवुड के बाद उन्होंने बड़ा रिस्क लिया और हॉलीवुड में भी अपनी मेहनत से खूब काम किया और नाम कमाया.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘प्रियंका चोपड़ा का सीरियस अफेयर था’, प्रह्लाद कक्कड़ का चौंकाने वाला खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी