Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपना अपार्टमेंट 18.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है. 1770 स्कवॉयर फुट के इस फ्लैट को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने खरीदा है. पिछले कुछ महीनों में प्रीति जिंटा की यह दूसरी बड़ी प्रॉपर्टी डील है. साथ ही, प्रीति लंबे ब्रेक के बाद आमिर खान की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘लाहौर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म विभाजन के समय की एक इमोशनल कहानी है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिका में नजर आएंगे.

प्रीति जिंटा ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं. ताजा खबरों के मुताबिक, प्रीति pf’e ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा स्थित अपना एक शानदार अपार्टमेंट पूरे 18.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है. दिलचस्प बात यह है कि यह प्रॉपर्टी उन्हें अप्रैल 2025 में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत मिली थी. करीब 1770 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक प्रिया और राजीव नागर ने खरीदा है.
प्रीति जिंटा ‘लाहौर 1947’ में आएंगी नजर
फिल्म ‘लाहौर 1947’ की कहानी की बात करें तो यह भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर के एक मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’ पर आधारित है. फिल्म में एक ऐसे मुस्लिम परिवार का स्ट्रगल दिखाया गया है जो लखनऊ से लाहौर शिफ्ट होता है और वहां एक ऐसी हवेली में पहुंचता है जिसे एक हिंदू परिवार छोड़ने को तैयार नहीं है. इस इमोशनल और पावरफुल ड्रामा में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने वाली है. फिल्म में अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है, जो यकीनन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हलचल पैदा करेगी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
March 06, 2026, 08:30 IST





