भारत » फट गई धरती, टूटने लगे घर! हिमाचल के थुरल गांव में दो फाड़ हो गई जमीन, सेना ने पूरा इलाका किया सील

फट गई धरती, टूटने लगे घर! हिमाचल के थुरल गांव में दो फाड़ हो गई जमीन, सेना ने पूरा इलाका किया सील

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा के थुरल में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि उसे देख हर कोई हैरान है. ना भूस्खलन ना कोई पहाड़ दरका. फिर भी पूरे का पूरा गांव ही जमींदोज हो गया. अब एहतियातन इस गांव में ना स्थानीय पुलिस, ना प्रशासन और ना SDRF-NERF,  बल्कि सीधे भारतीय सेना को घटनास्थल पर डिप्यूट करना पड़ा है, ताकि तमाम विपरीत परिस्थितियों को हर लिहाज़ से कंट्रोल किया जा सके.

भारतीय सेना ने भी मौके  पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया है और लोगों के घरों से सामान निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले थुरल के बछवाई गांव में लगभग एक किलोमीटर के रेडियस में सारी ज़मीन करीब दस फीट तक धँस चुकी है. आसपास के लोग भी दहशत में हैं और अब पूरा इलाका सील कर दिया है. किसी को भी क्षति ग्रस्त इलाके में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही. हालांकि आशियानों के मालिक अभी भी अपने आशियानों को किसी भी सूरत में छोड़ना नहीं चाह रहे. बावजूद इसके क्योंकि अब मोर्चा भारतीय सेना ने संभाल लिया है और शायद यही वजह है कि प्रशासन को भी ऐसी घड़ी में भारतीय सेना की मदद लेनी पड़ी है और पूरा इलाका छाबनी में तब्दील हो चुका है.

आर्मी के जवानों ने रास्ता बनाकर पीड़ित परिवारों के घरों से समान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

पूरे गांव में 13 मकान ध्वस्त हो चुके हैं और राहत पहुंचाने के लिए कमाडिंग ऑफिसर की अगुआई में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में जुटा हुआ है, हर घर को आर्मी के जवानों ने रास्ता बनाकर पीड़ित परिवारों के घरों से समान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

पूरे गांव में 13 मकान ध्वस्त हो चुके हैं.
सड़क दो हिस्सों में बँटी और बीच में 15 फीट खाई

हैरानी को बात तो यह है कि यहां पर सड़क दो हिस्सों में बँट गई है और बीच में 15 फीट गहरी खाई बन गई है. लोगों का कहना है कि 15 सितंबर की रात को एक दम से भारी बरसात शुरू हुई, जिसके बाद जमीन के खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया और लोग दहशत के मारे  एक दूसरे को फ़ोन करने लगे.ऊषा कुमारी और सुनीता ने बताया कि यहां पर ज़मीन धंस रही है और वो  तुरंत गाँव से भागे और सड़क की तरफ़ रूख किया और सुबह होते होते उनके घर जमींदोज़ होना शुरू हो गए. उनका सारा सामान घर के अंदर था लेकिन अब सेना ने मोर्चा संभाला है और वो सारा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रहे हैं.

कर्नल अर्पित पारिक ने बताया कि वो यहां पर जमीन धंस रही है.
कर्नल अर्पित पारिक ने बताया कि वो योल कैंट में पोस्टेड हैं और यहां पर जमीन धंस रही है और कुल 13 परिवार प्रभावित हुए हैं. फौज को खबर मिली है. हमसे प्रशासन की तरफ से मदद की अपील की थी और फौजियों की मदद से अब सामान निकाला जा रहा है. मकानों में दरारें बढ़ गई है औऱ दो मकान गिरने की हालात है और मेडिकल सहायता भी करने के लिए पहुंचे हैं. लोगों की मदद और सामान शिफ्ट करने के लिए फौज की गाड़ियां लगाई गई है.

मुख्यमंत्री ने जान-माल की रक्षा के लिए सेना और कांगड़ा प्रशासन को सराहा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के थुरल कस्बे के बछवाई गांव में हाल ही में हुए भू-स्खलन के बाद भारतीय सेना, कांगड़ा जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त घरों से 13 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने में उल्लेखनीय कार्य किया. उन्होंने कहा कि सेना और जिला प्रशासन ने न केवल जान-माल की रक्षा की बल्कि प्रभावित परिवारों में सेना के प्रति विश्वास को और मजबूत बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी