खेल » फिल्म ‘निशानची’ का सरप्राइज फैक्टर हैं विनीत कुमार सिंह, भूमिका छोटी है, लेकिन धमाका काफी बड़ा

फिल्म ‘निशानची’ का सरप्राइज फैक्टर हैं विनीत कुमार सिंह, भूमिका छोटी है, लेकिन धमाका काफी बड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vineet Kumar Singh In Nishaanchi: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर विनीत कुमार सिंह ही हैं, जिनका किरदार फिल्म की रीढ़ की हड्डी के समान है.

'निशानची' का सरप्राइज फैक्टर हैं विनीत, भूमिका छोटी है, लेकिन धमाका काफी बड़ासिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘निशानची’.
नई दिल्ली. मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘निशानची’ आज (19 सितंबर 2025) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक बार फिर उनके भरोसेमंद अभिनेता विनीत कुमार सिंह की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है. भले ही फिल्म में नए चेहरे ऐश्वर्य ठाकरे लीड रोल में हों और कुमुद मिश्रा व जीशान अय्युब जैसे दिग्गज कलाकार भी मौजूद हों, लेकिन फिल्म की असल जान विनीत कुमार सिंह हैं. उनका किरदार स्क्रीन पर बहुत ज्यादा देर तक नहीं दिखता, लेकिन अपनी छोटी सी मौजूदगी में ही वह पूरी फिल्म को एक ‘जबरदस्त’ ऊंचाई पर ले जाते हैं.

फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर विनीत कुमार सिंह ही हैं, जिनका किरदार फिल्म की रीढ़ की हड्डी के समान है. उनके किरदार का नाम ‘जबरदस्त’ है, और वह सचमुच अपने काम से यही कमाल करते हैं. ‘जबरदस्त’ एक सीधा-साधा पहलवान है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता था, लेकिन एक साजिश का शिकार होकर उसका जीवन रुक जाता है.
फिल्म में वह हीरो ऐश्वर्य ठाकरे के पिता के किरदार में हैं और पूरी कहानी की दिशा और दशा उनके ही किरदार से तय होती है. पहलवान ‘जबरदस्त’ के रूप में विनीत कुमार सिंह का सशक्त अभिनय एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू गया है और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल बेहद शानदार साबित हो रहा है. इस साल रिलीज हुई ‘छावा’, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’, और ‘रंगीन’ के बाद अब वह ‘निशानची’ में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं.

‘निशानची’ की रिलीज से पहले उनके किरदार को छिपाकर रखा गया था, लेकिन फिल्म सामने आते ही उनकी खूब तारीफें हो रही हैं. उनके करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने कवि कलश के किरदार को इस तरह जीवंत किया कि वह अब सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. इससे पहले ‘मुक्काबाज’ में उन्होंने जिस तरह का शारीरिक और मानसिक बदलाव किया, उसने उन्हें अभिनय के एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया.

यह विनीत कुमार सिंह के अभिनय की खासियत है कि उसमें कहीं भी दोहराव नहीं दिखता. हर किरदार में वह एक नए और प्रभावी तरीके से अपनी छाप छोड़ते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है और वे उस पहचान और सम्मान के हकदार हैं, जिसकी इंडस्ट्री में अभी भी कमी महसूस होती है.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘निशानची’ का सरप्राइज फैक्टर हैं विनीत, भूमिका छोटी है, लेकिन धमाका काफी बड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी