खेल » फ्रॉड केस में आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, श्रेयस तलपड़े वाली दलील आई ‘संस्कारी बाबूजी’ के काम

फ्रॉड केस में आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, श्रेयस तलपड़े वाली दलील आई ‘संस्कारी बाबूजी’ के काम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई और सरकारों को नोटिस जारी किया है.

फ्रॉड केस में 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
बॉलीवुड एक्टर ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता की याचिका पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने आलोक नाथ की गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई है. इसी केस में अभिनेता श्रेयस तलपडे को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है.

आलोक नाथ को मिली राहत
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने अभिनेता की याचिका पर हरियाणा पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया है. अब सुप्रीम कोर्ट अभिनेता श्रेयस तलपड़े की याचिका के साथ आलोक नाथ के केस की सुनवाई करेगा. आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द किए जाने की मांग की है.

इस एक्टर का भी नाम
यह पूरा मामला हरियाणा के सोनीपत की एक मल्टी लेवल मार्केटिंग फर्म से जुड़ा है. इसमें हुई धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इस कंपनी ने आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था.

क्या है पूरा मामला
सोनीपत और लखनऊ दोनों जगह दर्ज की गई एफआईआर में श्रेयस तलपडे, आलोक नाथ समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था. शिकायत में 7 आरोपियों ने कथित तौर पर 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी होने की बात कही थी.

इस केस में फंसे आलोक नाथ
एफआईआर के मुताबिक, इस कंपनी का नाम ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी है, जिसने 16 सितंबर 2016 को हरियाणा और लखनऊ समेत कई राज्यों में ठगी का बिजनेस शुरू किया था. यह सोसाइटी मध्य प्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड बताई गई थी.

धोखाधड़ी का मामला
करोड़ों रुपए हड़पने के बाद पिछले साल नवंबर में सोसाइटी के ऑफिस अचानक से बंद होने लगे, जिसके बाद पीड़ितों ने अलग-अलग जगह इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई. फिलहाल इस कंपनी के संस्थापकों की खोज जारी है. बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

फ्रॉड केस में ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी